Advertisement

Shahrukh Khan के बाद मक्का में उमराह करने पहुंचे DJ Khaled और Mike Tyson, दुआ मांगते हुए रो पड़े अमेरिकी स्टार

DJ Khaled और Mike Tyson ने हाल ही में मक्का में उमराह किया. इस दौरान दोनों सेलेब काफी खुश नजर आए साथ ही भावुक भी हो गए. देखें Video.

Latest News
Shahrukh Khan के बाद मक्का में उमराह करने पहुंचे DJ Khaled और Mike Tyson, दुआ मांगते हुए रो पड़े अमेरिकी स्टार

DJ Khaled And Mike Tyson Perform Umrah In Mecca

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan Umrah) साउदी में उमराह (Umrah) के लिए पवित्र शहर मक्का (Shahrukh Khan in Mecca) पहुंचे थे. उनके बाद  फिलिस्तीनी-अमेरिकी हिप हॉप स्टार डीजे खालेद (DJ Khaled) ने भी मक्का का दौरा किया और उमराह पूरा किया. उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिकी हिप हॉप स्टार काबा के पास जाते समय रोते हुए नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की जिसमें अमेरिकी बॉक्सर रहे माइक टाइसन (Mike Tyson) भी नजर आए.

डीजे खालेद ने मक्का से माइक टायसन के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हम मक्का की ओर बढ़ रहे हैं ! मेरे भाई माइक टाइसम और उनके पिता को ईश्वर आशीर्वाद दें. ईश्वर सबसे महान है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DJ KHALED (@djkhaled)

इसके साथ ही खालिद ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो भावुक नजर आए. उन्होंने लिखा, 'जिस पल मैं मक्का में गया, मेरी आंखों में आंसू आ गए, ये खुशी के आंसू हैं. मैं प्रार्थना करने के लिए मक्का जाना चाहता था और अल्लाह को अपना आभार व्यक्त करना चाहता था, मैंने दुनिया के लिए प्यार, जीवन और शांति के लिए प्रार्थना की. भगवान सबसे महान है. यह बहुत सुंदर है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DJ KHALED (@djkhaled)

डीजे खालेद इस वीडियो में सफेद लिबाज यानी इहराम कपड़ो में उमराह करते नजर आए. उनके साथ माइक टाइसन भी इसी लिबास में दिखे. 

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan: सिंपल सादे अंदाज में उमरा करने पहुंचे किंग खान, फोटोज हुईं वायरल

कौन हैं DJ Khaled 

डीजे खालेद एक अमेरिकी रैपर और हिप हॉप स्टार हैं. वो 1990 के दशक में एक रेडियो होस्ट के रूप में फेमस हुए. डीजे खालेद का पहला स्टूडियो एल्बम 'लिसेन... द एल्बम' 2006 में रिलीज़ हुआ था और उन्हें गोल्ड सर्टिफिकेशन मिला था.

ये भी पढ़ें: Yearender 2022: Johnny-Amber और Will Smith ही नहीं, भारत में इन विदेशी हस्तियों को इस साल किया गया सबसे ज्यादा सर्च

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement