Advertisement

Coldplay सिंगर Chris Martin पहुंचे Mahakumbh 2025, साथ में नजर आईं गर्लफ्रेंड Dakota Johnson

कोल्डप्ले (Coldplay) के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) के साथ प्रयागराज के महाकुंभ पहुंचे हैं.

Latest News
Coldplay सिंगर Chris Martin पहुंचे Mahakumbh 2025, साथ में नजर आईं गर्लफ्रेंड Dakota Johnson

Chris Martin, Dakota Johnson

Add DNA as a Preferred Source

भारत में इन दिनों कोल्डप्ले कॉन्सर्ट (Coldplay) की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, बीते दिनों ही इस कॉन्सर्ट की शुरुआत हुई है और इसके सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) ने जय श्री राम का नाम लेकर कार्यक्रम शुरू किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी. जैसा कि सभी जानते हैं कि इस दौरान प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है, जहां लोग गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन भी अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो में क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन को एक कार में बैठे हुए देखा गया है. भारतीय परंपराओं का सम्मान करते हुए कपल को भगवा कपड़े पहनाए गए हैं. जैसे ही पपराजी उनके पास आए, वैसे ही दोनों ने मुस्कुराते हैं और उनकी कार भीड़ के बीच से निकलते हुए नजर आई.

यह भी पढ़ें- Coldplay Concert के पहले दिन सिंगर Chris Martin ने पहले बोला 'जय श्री राम', फिर पूछ लिया ऐसा सवाल, वायरल हो रहा वीडियो

16 जनवरी से शुरू हुआ था कॉन्सर्ट

बता दें कि क्रिस और डकोटा भारत में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए 16 जनवरी को यहां पहुंचे थे. बैंड ने मुंबई और अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट को ऑर्गेनाइज किया था. उनके दौरे का आखिरी शो रिप्लबिलक डे पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. 

अहमदाबाद कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन ने गाए हिंदी गाने

वहीं, अहमदाबाद कॉन्सर्ट को यादगार बनाने के लिए क्रिस मार्टिन ने देशभक्ति गाने भी गाए. उन्होंने वंदे मातरम और मां तुझे सलाम के साथ भारत को श्रद्धांजलि दी. सिंगर ने भारत माता को सलाम करते हुए अपने कॉन्सर्ट का अंत किया और रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं भी दीं.

यह भी पढ़ें- देसी धरती पर Coldplay वाले विदेशी सिंगर Chris Martin ने गाया 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम', वीडियो हो रहा वायरल

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

कुछ दिनों पहले भी क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन को मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था. मंदिर दर्शन के दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी नजर आईं थी. इस दौरान डकोटा भगवा रंग का दुपट्टा लिए हुए थे, जिससे उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था. इसके अलावा कपल मुंबई के फेमस श्री बाबुलनाथ मंदिर में भी पहुंचे थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement