Advertisement

Coldplay Concert के पहले दिन सिंगर Chris Martin ने पहले बोला 'जय श्री राम', फिर पूछ लिया ऐसा सवाल, वायरल हो रहा वीडियो

Coldplay Concert शनिवार को मुंबई में हुआ. इस दौरान सिंगर Chris Martin ने पहले 'जय श्री राम' बोला फिर दर्शकों से एक सवाल पूछ लिया. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Coldplay Concert के पहले दिन सिंगर Chris Martin ने पहले बोला 'जय श्री राम', फिर पूछ लिया ऐसा सवाल, वायरल हो रहा वीडियो

Coldplay Mumbai concert: Chris Martin Jai Shri Ram

Add DNA as a Preferred Source

कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट बीते शाम मुंबई (Coldplay Concert Mumbai) में हुआ जिसमें पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया. सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच ब्रिटिश रॉक बैंड के सिंगर (Chris Martin) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो जय श्री राम बोलते हुए सुने जा सकते हैं. वहीं वो इसे बोलकर इसका मतलब पूछते हैं. सिंगर का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. 

18 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले का पहला कॉन्सर्ट  हुआ. शनिवार को भारत में उनका म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर शुरू हुआ. इस कॉन्सर्ट में सिंगर क्रिस मार्टिन छा गए. उन्होंने अपनी आवाज से महफिल में चार-चांद लगा दिए. इसी दौरान एक फैन के हाथ में जय श्री राम का बोर्ड देखकर क्रिस ने 'जय श्री राम' बोला. फिर पूछा कि इसका क्या मतलब है. वो बोले 'जरूर इसका अच्छा मतलब होगा.' उनकी ये बात सुनकर स्टेडियम में फैंस हूटिंग करने लगे.

एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर कहते हैं 'मुंबई में आके हमें बहुत खुशी हो रही है ' फैंस कमेंट कर रहे हैं कि सिंगर ने भारत के कॉन्सर्ट के लिए काफी अच्छे ये तैयारी की है.

ये भी पढ़ें: जानें कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 18 Finale, कौन-कौन बना फाइनलिस्ट

बता दें कि इंग्लि रॉक बैंड कोल्डप्ले अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर पर है. अबू धाबी के बाद मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्होंने परफॉर्म किया. शो के लिए टिकट तो मिनटों में ही बिक गए थे. क्रिस मार्टिन- फ्रंटमैन, गिटारिस्ट जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाइ बेरीमैन और ड्रमर विल चैंपियन से मिलकर बने इस कोल्डप्ले बैंड ने 18 जनवरी को अपना पहला कॉन्सर्ट किया था. इसमें 60,000 फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement