Advertisement

Hollywood एक्टर Ben Affleck के 10 साल के बेटे ने तीन करोड़ की BMW कार में ठोक दी Lamborghini

Ben Affleck Son Car Accident: एक कार शोरूम में पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक के 10 साल के बेटे ने गलती से एक कार में बैक गियर लगा दिया और कार जाकर दूसरी कार से टकरा गई.

Hollywood एक्टर Ben Affleck के 10 साल के बेटे ने तीन करोड़ की BMW कार में ठोक दी Lamborghini

बेन एफ्लेक के बेटे ने गलती से चला दी कार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड अभिनता बेन एफ्लेक (Ben Affleck) के 10 साल के बेटे ने बड़ा भारी नुकसान करवा दिया. एक कार शोरूम में कार देखने पहुंचे बेन एफ्लेक के साथ उनकी मंगेतर जेनिफर लोपेज (Zenifer lopez) और बेन का 10 साल का बेटा सैमुअल गार्नर एफ्लेक भी था. अचानकर सैमुअल लैंबोर्गिनी (Lamborghini Urus) कार में बैठ गया और बैक गियर लगा दिया. यह कार पीछे खड़ी तीन करोड़ की कीमत वाली एक बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) से टकरा गई. अच्छी बात यह हुई कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी और कार को भी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है.

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में वे बेन के बेटे सैमुअल के साथ लॉस एंजेलेस के कार रेंटल डीलरशिप में गए थे. अचानक सैमुअल लैंबोर्गिनी उरूस में बैठ गया और कार में बैक गियर लगा दिया. बताया गया कि जिस कार में वह बैठा था उसका एक दिन का किराया लगभग सवा लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें- Malayali एक्टर ने की आत्महत्या, घर के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

बैक गियर लगाने से हो गया ऐक्सिडेंट
सैमुअल के बैक गियर लगाने की वजह से कार पीछे खड़ी बीएमडब्ल्यू से टकराई. लैंबोर्गिनी का बैक बंपर, बीएमडब्ल्यू के अगले हिस्से से टकरा गया जिससे दोनों कारों में हल्का-फुल्का डेंट पड़ गया. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था और किसी को कोई चोट नहीं लगी.

यह भी पढ़ें- मलयालम एक्टर विजय बाबू फिर हुए गिरफ्तार, कुछ दिनों पहले ही मिली थी जमानत

कार टकराने के बाद सैमुअल कार से उतरा और देखने लगा कि कितना नुकसान हो गया. बेन एफ्लेक ने यह देखा तो उन्होंने भी अपने बेटे को डांट पिलाई. आपको बता दें कि सैमुअल बेन एफ्लेक की पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर का बेटा है. हालांकि, अब ये दोनों अलग हो चुके हैं और बेन एफ्लेक इन दिनों जेनिफर लोपेज को डेट कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement