Advertisement

Chris Evans: Hollywood की इस हसीना को डेट कर रहे हैं 'कैप्टन अमेरिका', पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Chris Evans इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी डेटिंग को लेकर खबरें सामने आ रही हैं जिसकी हिंट उन्होंने खुद दी है.

Latest News
Chris Evans: Hollywood की इस हसीना को डेट कर रहे हैं 'कैप्टन अमेरिका', पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Chris Evans क्रिस इवांस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस इवांस (Chris Evans) हमेशा सुर्खियों में रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) में कैप्टन अमेरिका (Captain America) का किरदार निभाने के लिए जाने जाने वाले एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं. उनके ब्रेकअप से लेकर डेटिंग तक की खबरें लाइमलाइट में रही हैं. अब चर्चा है कि वो अल्बा बैप्टिस्ट (Alba Baptista) को डेट कर रहे हैं. उन्होंने इस बात की हिंट भी दे दी है.

खबर है कि क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्ट एक साल से डेटिंग कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने खुलकर इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा. लेकिन ऐसा लगता है कि कैप्टन अमेरिका को अब अपने प्यार पर पूरा यकीन है और वो चाहते हैं कि लोगों को भी इस बारे में पता चले. जी हां, क्रिस ने अल्बा बैप्टिस्टा के साथ अपने रोमांस की पुष्टि कर दी है. एवेंजर्स एंडगेम स्टार ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने और अल्बा ने पिछले एक साल में एक-दूसरे के साथ बिताए लम्हे दिखाए.

क्रिस के इस वीडियो में उनके और अल्बा के शॉट्स दिखाए गए हैं. दोनों साथ में काफी खुश नजर आए और हंसी मजाक करते दिखे. क्रिस और अल्बा साल 2022 की फिल्म "मिसेज" में दिखाई दिए थे. खबरों की मानें तो दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Captain America के सूट में फिर से लौटेंगे Chris Evans? एक्टर ने ट्वीट कर दिए ये संकेत

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा को पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया था. क्रिस को PEOPLE के "सेक्सिएस्ट मैन अलाइव" 2022 का दर्जा दिया गया है. खास बात ये है कि स्टारडम की दुनिया में घिरे रहने वाले क्रिस इवांस सादगी के साथ अपनी लाइफ को जीते हैं. 

ये भी पढ़ें: Captain America फेम क्रिस इवांस की सादगी की है दुनिया दीवानी, इस वजह से तारीफ कर रहे हैं फैंस

फिल्मों की बात करें तो क्रिस इवांस कई फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं. फिलहाल फैंस उनके रिश्ते को जल्द ही डी-डे यानी शादी तक ले जाने की योजना का इंतजार कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement