Advertisement

Avatar 2 के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का BTS Video, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Avatar: The Way of Water की तारीफों के बीच अब 'अवतार' का बीटीएस वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं.

Avatar 2 के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का BTS Video, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. हर कोई फिल्म की कहानी से लेकर इसके VFX की जमकर तारीफ कर रहा है. साल 2009 में आए फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों को जमकर एंटरटेंन किया था. यही वजह है कि लोग बड़ी ही बेसबरी के साथ इसके दूसरे पार्ट के इंतजार में थे. वहीं, अब जब अवतार 2 (Avatar 2) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो फैंस को जरा निराशा हाथ नहीं लगी. फिल्म देखने के बाद थियेटर से निकला हर शख्स हैरान है और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है. इस बीच अब अवतार का बीटीएस वीडियो सामने आया है. 

फिल्म में दिखाए गए नजारों को देखने के बाद हर कोई सोच में था कि आखिर ये सब हुआ कैसे? लोगों के मन में सवाल था कि आखिर फिल्म में हर चीज को इतनी बारीकी से कैसे दिखाया जा सकता है? इन सवालों के बीच अब हाल ही में 'द एकेडमी' के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. ये वीडियो 'अवतार' का बीटीएस वीडियो है जिसमें फिल्म के इकराना की सवारी करने और लड़ाई की शूटिंग को बड़े पास से दिखाया गया है. 

यह भी पढ़ें: Avatar 2 Box Office: पहले ही दिन 38 करोड़ पर पहुंची 'अवतार 2', तोड़े Brahmastra के रिकॉर्ड, K.G.F 2 को पछाड़ने में नाकाम

यहां देखें Avatar का BTS Video-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Academy (@theacademy)

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर जेम्स कैमरून की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.  लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म में ऐसा कुछ कर दिखाया है जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. बीटीएस वीडियो में पहले फिल्म की नायिका नतिरी जेक सली को उसका इकराना चूज करना सिखा रही है और दूसरा सीन उस समय का है जब पहली बार फिल्म के नायक पैंडोरा के जंगलों में उतरते हैं.

यह भी पढ़ें: Avatar: The Way of Water को लेकर भारत में मचा तहलका, क्या फिल्म की रिलीज से डर गया है Bollywood

चंद सेकेंड की इस क्लिप को देखने के बाद साफ कहा जा सकता है कि फिल्म मेकर्स को इसे बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी है. हालांकि, उनकी इस मेहनत का नतीजा पर्दे पर देखने को मिल भी रहा है.  बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अवतार 2 ने दूसरे दिन 45 से 47 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने दो दिन में कुल 87 करोड़ कमा लिए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement