Advertisement

Avatar: The Way Of Water की पहली झलक में Kate Winslet को पहचानना हुआ मुश्किल

Avatar 2: मच अवेटेड फिल्म Avatar: The Way Of Water की पहली चंद झलकियां सामने आई हैं, जिसमें हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री केट विंसलेट ( Kate Winslet) और सिगौरनी व्हिवर (Sigourney Weaver) का लुक सामने आया है. इसे देखने के बाद फैंस कापी उत्साहित हैं.

Avatar: The Way Of Water की पहली झलक में Kate Winslet को पहचानना हुआ मुश्किल

Avatar 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Avatar 2: हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar The Way of Water) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बात को फिल्म के मेकर्स बखूबी जानते हैं. उन्होंने अवतार 2 (Avatar 2) से सिगौरनी व्हिवर ( Sigourney Weaver) की पहली झलक को शेयर किया है. ऐसी खबरें हैं कि इस बार फिल्म में नए किरदार नजर आएंगे. रिलीज की गई तस्वीर की बात करें तो वीवर को एक नीली युवा लड़की के रूप में देखा जा सकता है. बीते दिनों फिल्म के मेकर्स ने दिग्गज हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट (Kate Winslet) का लुक शेयर किया था.

तस्वीरें 'एम्पायर' पत्रिका के इस महीने के अंक में दिखाई दी हैं, जिसमें कलाकारों और निर्देशक जेम्स कैमरून का इंटरव्यू भी छपा है. सिगौरनी व्हिवर के लिए यह भूमिका उनकी किशोरावस्था को फिर से जीने जैसा है.



उन्होंने एम्पायर पत्रिका को बताया, "मुझे लगता है कि हम सभी किशोरों के रूप में जो महसूस कर रहे थे उसे याद करते हैं. मैं निश्चित रूप से करती हूं. जब मैं 11 साल की थी तब मैं 5' 10" या 5' 11" की थी. मुझे ऐसा लगा कि किरी को बहुत अजीब लगेगा जब वह इस बारे में जानेंगी. जिम की तरफ से दिए गए इस चुनौती को लेकर मैं काभी रोमांचित थी."

ये भी पढ़ें - Johnny Depp Vs Amber Heard: मानहानि मामले में जॉनी डेप को मिली जीत, एक्स वाइफ एम्बर हर्ड को देने होंगे 15 मिलियन डॉलर

केट विंसलेट का भी लुक आया सामने

Credit: Empire Magazine
बता दे अवतार 2 के लिए पहला लुक ‘एम्पायर मैगजिन’ हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा केट विंसलेट का किया गया था. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री ‘रोनाल’ का किरदार निभा रही हैं. रिलीज किए गए लुक में केट विंसलेट का गुस्सैल लुक नजर आया. उन्होंने देखने के बाद ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ये केट विंसलेट हैं. एलियन के रूप में केट विंसलेट नुकीले दांतों और बड़ी आंखों में बेहद डरावनी लग रही हैं.

ये भी पढ़ें - Tom Cruise ने पर्दे पर किया धुआंधार एक्शन, रियल लाइफ में तलाक और ब्रेकअप से भरी रही जिंदगी

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 20वीं सदी के स्टूडियो द्वारा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement