बॉलीवुड
एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले Pankaj Kapur आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं.
डीएनए हिंदी: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पंकज कपूर (Pankaj Kapur) आज अपना 68वां बर्थडे मना रहे हैं. साल 1982 में फिल्म आरोहण से डेब्यू करने वाले पंकज ने 80 और 90 के दशक में कई बड़ी फिल्में और टीवी सीरियल में काम कर अपनी छाप छोड़ी है. फिल्म हो, थिएटर हो या टीवी, पंकज ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. पंकज कपूर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं.
पंकज कपूर ने साल 1982 में रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ में महात्मा गांधी के दूसरे सचिव प्यारेलाल की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनका किरदार बहुत छोटा लेकिन प्रभावशाली था. सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म ने 8 ऑस्कर पुरस्कार जीते थे. पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर भी फिल्मों में काम कर अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे. शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में से एक हैं.
पंकज कपूर ने टीवी पर भी अपना सफल करियर बनाया. टीवी पर पंकज कपूर का जादू खूब चला. 80 के दशक में उन्होंने जासूसी धारावाहिक ‘करमचंद’ में मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके बाद वो घर घर में काफी फेमस हो दग. इसके बाद 90 के दशक के वो फेमस कॉमेडी टीवी शो ऑफिस-ऑफिस (Office-Office) में मुसद्दीलाल (Musaddilal) के किरदार में नजर आए. उनका रोल इतना प्रभावशाली था कि लोगों के दिलों में आज भी उनके लिए जगह बही हुई है. इसके अलावा उन्होंने जबान संभाल, फटीचर, और मोहनदास बी.ए.एल.एल.बी. जैसे शो में भी काम किया है.
पंकज कपूर को पढ़ाई के दौरान थिएटर और एक्टिंग में काफी दिलचस्पी होने लगी. 19 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में दाखिला लिया था. एनएसडी में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चार साल तक थिएटर किया. इस दौरान उन्हें रिचर्ड एटनबरों की फिल्म गांधी में महात्मा गांधी के सेक्रेटरी प्यारे लाल का रोल ऑफर किया गया. इस फिल्म के हिंदी वर्जन में पंकज कपूर ने बेन किंग्सले को अपनी आवाज भी दी है.
ये भी पढ़ें: Pankaj Kapur B'day: पहली शादी टूटी-झेला तलाक का दर्द, फिर मिला सच्चा प्यार, फिल्मी है एक्टर की कहानी
1983 में कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारों मे पंकज कपूर नजर आए थे. इसके बाद साल 1985 में आई फिल्म खामोश में अपनी एक्टिंग से पंकज ने छाप छोड़ी थी. पंकज कपूर को रोजा, मकबूल और डॉक्टर की मौत फिल्मों में पसंद किया गया था. उसके बाद वो द ब्लू अम्ब्रेला , सहर, हल्ला बोल, मटरू की बिजली का मंडोला, टोबा टेक सिंह, चमेली, एक रुका हुआ फैसला, मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में भी नजर आए.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.