Advertisement

Tillotama Shome से ट्रोल ने की नेकेड बॉडी दिखाने की घटिया डिमांड, एक्ट्रेस ने Photo शेयर कर दिया शानदार जवाब

एक्ट्रेस Tillotama Shome ने ट्रोल का घटिया मैसेज शेयर कर उसे अपने अंदाज में जवाब दिया है. इसके साथ उन्होंने न्यूडिटी के बारे में भी खुलकर बात की है.

Tillotama Shome से ट्रोल ने की नेकेड बॉडी दिखाने की घटिया डिमांड, एक्ट्रेस ने Photo शेयर कर दिया शानदार जवाब

तिलोतमा शोम 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी-मानी एक्ट्रेस तिलोतमा शोम (Tillotama Shome) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ बेबाक अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया के जरिए देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर राय रखती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में तिलोतमा कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए एक ट्रोल (Troll) को जवाब दिया है. इस ट्रोल ने तिलोतमा से नेकेड बॉडी दिखाने की घटिया डिमांड की थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर उसे तगड़ा तमाचा दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ (Rytasha Rathore) का भी नाम लिया है.

दरअसल, एक ट्रोल ने तिलोतमा को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया है कि जिसमें ट्रोल ने तिलोतमा से उनकी नेकेड फोटो देखने की डिमांड की है. मैसेज में लिखा था कि- 'जैसी रिताशा राठौड़ पोस्ट कर चुकी हैं'. इस ट्रोल का मैसेज देखने के बाद तिलोतमा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा है कि- 'मैसेज और इसके जैसे मैसेज मुझे इतना परेशान क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि एक प्रोफेशनल के तौर पर मैं अपनी इंटीमिसी और न्यूडिटी के साथ स्क्रीन पर स्ट्रगल करती हूं'.

 

 

ये भी पढ़ें- Alia से Deepika तक, पतियों से ज्यादा सक्सेसफुल हैं ये स्टार बीवियां

ये भी पढ़ें- Sooraj Thapar के लिए बीवी ने मुंडवा लिया सिर, कोविड के बाद पति के लिए मानी थी मन्नत

याद किया न्यूड सीन

उन्होंने फिल्म 'किस्सा' का बोल्ड सीन याद करते हुए आगे लिखा- 'मुझे याद है कि फिल्म किस्सा में मुझे कपड़े हटाकर अपने पिता से ब्रेस्ट्स और बॉडी के बारे में बात करनी थी (उनके पिता वंशावली आगे बढ़ाने के लिए चाहते थे कि वो बेटी होकर बेटे की तरह रहें) अपनी खुद की ब्रेस्ट देखकर मुझे ऐसा लगा था कि जैसे मुझे कोई देख रहा है. मुझे नेकेड बॉडी ताकत पता है यह प्रोटेस्ट और पॉलिटिकल ऐक्शन से जुड़ा है. शरीर क्या कहता है और देखने वाला किस तरह का शिष्टाचार मन में बैठाता है.

उनका मानना है कि 'न्यूडिटी ग्रास रूट लेवल पर प्रोटेस्ट से लेकर सोशल मूवमेंट तक का जरिया रहा है. साथ ही खुद को स्वीकारने और प्यार का भी'. इस मैसेज के आखिर में उन्होंने एक्ट्रेस रिताशा को प्यार दिया. साथ ही बताया कि उन्होंने रिताशा की परमिशन के बाद ही उनके नाम वाला स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement