Advertisement

Suhana Khan इस वीडियो पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- पहली मूवी आई नहीं और इतने नखरे?

Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड वायरल हो रहा है जिसमें उनका बर्ताव कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.

Latest News
Suhana Khan इस वीडियो पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- पहली मूवी आई नहीं और इतने नखरे?

Suhana Khan: सुहाना खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Suhana Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. वहीं, इस बीच पपराजी के बीच भी सुहाना खान का क्रेज बढ़ गया है. सुहाना को हाल ही में पपराजी के कैमरों ने कुछ इस तरह स्पॉट किया है कि लोगों को सुहाना का बर्ताव पसंद नहीं आया. सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी गाड़ी से निकली हैं लेकिन कैमरों को देखते ही उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि सभी हैरान रह गए.

Suhana Khan का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुहाना खान गाड़ी से निकलती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस दौरान ऑफ व्हाइट रंग का टॉप और पीच रंग का जिम ट्राउजर पहन रखा था. सुहाना हाथ में बॉटल लिए काफी कैजुअल लुक में दिखाई दी थीं. वो गाड़ी से जैसे ही निकलीं सिक्योरिटी गार्ड उन्हें बारिश से बचाने के लिए छाता लेकर आ गया.

ये भी पढ़ें- लाल साड़ी में Suhana Khan ने दिखाया ट्रेडिशनल अंदाज, Photo देखकर क्रेजी हुए फैंस

वहीं, गाड़ी से निकलते वक्त सुहाना मुस्कुरा रही थीं लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने सामने पपराजी को कैमरा लिए हुए देखा वो ठिठक गईं और फौरन मुंह घुमा लिया. वो कैमरों के सामने पोज दिए बिना बिल्डिंग के अंदर चली गईं. सुहाना ने पपराजी से कोई हाई या बाई नहीं किया. यहां देखें वायरल हो रहा सुहाना का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- DNA स्पेशल: क्यों होते हैं फिल्म में 'इंटीमेट डायरेक्टर'? जानें- बोल्ड सीन्स से जुड़ी सच्चाई

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सुहाना खान पर नाराज हो गए हैं. एक यूजर ने वीडयो पर कमेंट करते हुए लिखा डाला कि 'अभी तो पहली फिल्म आई भी नहीं और अभी से ही सुहाना इतना एटीट्यूड दिख रही हैं'. हालांकि, कई लोगों ने सुहाना को सपोर्ट करते हुए ये भी कहा है कि अभी उन्हें कैमरों का आदत नहीं है इसलिए वो पपराजी को देखकर डर गईं हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement