Advertisement

South Cinema जीत चुकी हैं Vidya Balan की बहन, बोल्डनेस देखकर होश उड़ जाएंगे

South Cinema: Vidya Balan की बहन Priya साउथ की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. वो बॉलीवुड फिल्म और एक मशहूर वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.

Latest News
South Cinema जीत चुकी हैं Vidya Balan की बहन, बोल्डनेस देखकर होश उड़ जाएंगे

South Cinema की सुपरस्टार हैं Priyamani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) विद्या बालन (Vidya Balan) अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग जगह बना चुकी हैं. वहीं, विद्या बालन की बहन भी स्टारडम के मामले में उनसे कम नहीं हैं. जहां एक तरफ विद्या बालन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बना लिया है. वैसे ही उनकी बहन प्रिया बालन (Priya Balan) ने भी साउथ सिनेमा को जीत लिया है. प्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film) की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. प्रिया का नाम यूं तो प्रियामणि (Priyamani) है के लेकिन इंडस्ट्री में वो प्रिया के नाम से मशहूर हैं.

South से Bollywood तक

प्रिया, विद्या बालन की कजिन सिस्टर हैं. प्रियामणि यूं तो काफी मशहूर हैं लेकिन विद्या बालन से उनके खास कनेक्शन के बारे में बेहद कम ही लोग जानते हैं. प्रिया साउथ की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और बॉलीवुड में भी उनकी धाक कुछ कम नहीं है. वो शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Vikram Review: KGF 2-Pushpa के बाद 'विक्रम' ने मचाया धमाल, फैंस बोले- बननी चाहिए पार्ट 2 

प्रियामणि का जन्म 4 जून 1984 को बंगलूरू में हुआ था. उनके माता पिता एक्टिंग इंडस्ट्री से नहीं थे लेकिन फिर भी प्रिया ने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली. प्रिया के एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से हुई थी. वो पहली बार तेलुगू फिल्म Evare Atagaadu में स्क्रीन पर नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्म Sathyam से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया. वो तमिल फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

 

Priyamani

 

इन Films में आईं नजर

प्रिया को पहचान मिली थई 2007 में आई साउथ फिल्म 'पारुतीवीरन' से. इस फिल्म की वजह से वो राष्ट्रीय पुस्कार के लिए नॉमिनेट हुईं थीं. प्रियामणि ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है. प्रिया ने मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें- बिल्ली और कुत्तों के साथ मर जाएगी... ट्रोल के भद्दे कमेंट पर Samantha Ruth Prabhu का शानदार जवाब

इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में आइटम नंबर करती दिखी थीं. वहीं, प्रिया, मनोज बाजपेई के साथ बेव सीरीज 'फैमिली मैन' में सुचित्रा का किरदार निभा कर तारीफें बटोरती दिखी थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement