Advertisement

Sooryavansham: 100 सालों का कॉन्ट्रैक्ट या कुछ और? क्यों इस चैनल पर हमेशा चलती थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

Sooryavansham को एक टीवी चैनल ने हर रोज कई बार चलाकर एक इतिहास रच दिया था लेकिन अब ये फिल्म इस चैनल पर दिखनी बंद हो जाएगी.

Latest News
Sooryavansham: 100 सालों का कॉन्ट्रैक्ट या कुछ और? क्यों इस चैनल पर हमेशा चलती थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

Sooryavansham: टीवी पर बंद हो गई अमिताभ बच्चन की फिल्म

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 'सूर्यवंशम' (Film Sooryavansham) एक ऐतिहासिक रन के बाद अब चैनल पर दिखना बंद हो जाएगी. सेट मैक्स टीवी चैनल का नाम लेते ही दूसरा ख्याल सूर्यवंशम से जुड़ा होता था. इस चैनल पर ये फिल्म इतनी बार दिखाई गई है कि लोगों को इसके डायलॉग्स तक रट गए थे. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल ने इस मूवी से ब्रेक लेने का फैसला किया है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने सालों तक एक ही चैनल ने बार-बार ये फिल्म चलाई क्यों? बेहद कम ही लोग जानते होंगे कि इस राज के बारे में खुलासा हो चुका है.

Sooryavansham से जुड़ा क्या है पूरा मामला

21 मई 2022 को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' को रिलीज हुए 23 साल पूरे हो गए हैं. वहीं, कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में सोनी मैक्स की मार्केटिंग हेड वैशाली शर्मा न इस पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि ये फिल्म टीवी पर इतनी बार क्यों दिखाई जाती है.

'सूर्यवंशम' 1999 में रिलीज हुई थी उस दौर में सेट मैक्स नया लॉन्च हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसी दौर में सोनी मैक्स ने 'सूर्यवंशम' के राइट्स 100 सालों के लिए खरीद लिए थे. इस वजह से ये फिल्म बार-बार मैक्स पर दिखाई जा रही थी.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने कश्मीर को बताया था 'मुगलों की खोज', वायरल हुई फिल्म से ये क्लिप 

नहीं बेचे जाएंगे राइट्स?

गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स के निर्देशक मनीष शाह ने बताया है कि 'सूर्यवंशम' के राइट्स सोनी मैक्स के पास 2024-25 तक के लिए ही हैं. यह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अब वो फिल्म के राइट्स किसी को नहीं बेचेंगे बल्कि इसे अपने टीवी चैनल 'ढिंचैक बॉलीवुड' पर चलाएंगे.

ये भी पढ़ें- जब Amitabh Bachchan को चुनाव में महिलाओं ने दिए थे 4000 KISS वाले वोट, कराने पड़े कैंसिल

बता दें कि 'सूर्यवंशम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया है. पिता भानुप्रताप सिंह और बेटे हीरा ठाकुर के बीच मतभेद पर फिल्म की कहानी आधारित है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement