Advertisement

Sonam Kapoor ने शेयर किया प्राइवेट वीडियो, पति Anand Ahuja पर खूब लुटाया प्यार

Sonam Kapoor ने बेबीमून के बाद पति Anand Ahuja के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. वो अपने बर्थडे के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं.

Latest News
Sonam Kapoor ने शेयर किया प्राइवेट वीडियो, पति Anand Ahuja पर खूब लुटाया प्यार

Sonam Kapoor, Anand Ahuja: सोनम ने पति संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं. इन खास दिनों में वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं. बीते दिनों वो सोशल अकाउंट पर अपने बेबीमून वैकेशन (Babymoon) की खूबसूरत फोटोज शेयर करती नजर आई थीं. वहीं, अब वो बेबीमून से लौट आई हैं. सोनम एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं. बेबीमून से लौटते ही उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ बेहद रोमांटिक पलों का एक वीडियो (Romantic Video) शेयर किया है. इस वीडियो में सोनम का क्यूट बेबी बंप भी नजर आ रहा है.

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक टैंक टॉप और व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी ट्राउजर भी पहन रखा है. वीडियो में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी कराने को हाथ धोकर पीछे पड़े लोग, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

वीडियो में सोनम अपने पति के साथ वॉक करती दिखाई दे रही हैं और आनंद सेल्फी मोड में कैमरा पकड़े हुए वीडियो लेते दिख रहे हैं. सोनम कपूर पति के पीछे से आती हैं और उन्हें किस कर लेती हैं इसके बाद आनंद भी सोनम को किस करते दिखाई देते हैं. यहां देखें सोनम और आनंद का ये रोमांटिक वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिला था ये अहम रोल, जानें क्यों ठुकरा दिया? 

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने अपने बर्थडे की एक्साइटमेंट भी शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बर्थडे वीक शुरू हुआ'. बता दें कि सोनम कपूर कल यानी 9 जून को अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी. मालूम होता है कि उनका ये बर्थडे काफी खास होने वाला है. अब देखना होगा कि आनंद अपनी बीवी का प्रेग्नेसी वाला बर्थडे कैसे स्पेशल बनाते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement