बॉलीवुड
Shilpa Shetty और राज कुंद्रा का बेटा वियान आज 10 साल का हो गया है. इस खुशी में एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बेटे के नाम एक प्यारा सा नोट और वीडियो शेयर किया.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं पर हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'निकम्मा' (Nikamma) के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया. इसके बाद एक फिर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं. शिल्पा ने आज अपने बेटे वियान के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया है. शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे वियान के लिए एक वीडियो शेयर कर प्यारा सा नोट भी लिखा है. शिल्पा के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर वियान को बधाई दे रहे हैं.
शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान आज 10 साल का हो गया है. इसी खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए शिल्पा ने वियान के नाम एक स्पेशल नोट लिखा है. साथ ही एक वीडियो भी शेयर की है. शिल्पा ने अपने नोट में लिखा- 'वियान तुम आज 10 साल के हो गए हो. समय कितना जल्दी बितता जा रहा है कुछ पता ही नहीं चलता. मैं बहुम ही प्राउड फील कर रही हूं कि तुम जैसे स्मार्ट, हैंडसम और केयरिंग बच्चे की मैं मां हूं. पापा और मां तुम्हें बहुत प्यार करते हैं. हम दोनों की तरफ से तुम्हें बर्थडे की बहुत बहुत बधाई. मेरा बच्चा वियान.'
इस वीडियो में शिल्पा ने वियान की पैदा होने से लेकर अब तक की फोटो लगाई हैं. इन फोटो में वियान काफी क्यूट लग रहा है. वहीं शिल्पा के फैंस भी कमेंट कर वियान को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी वियान को बर्थडे विश किया है.
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से शादी की थी. शादी के लगभग तीन साल बाद 2012 में कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने वियान राज कुंद्रा रखा है. इसके बाद, शिल्पा साल 2020 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनीं, जिसका नाम इन्होंने समीशा शेट्टी रखा है.
ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने पहली बार Raj Kundra मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे लिए वो 2 साल काफी...'
इसके अलावा फिल्मों की बीत करें तो शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्म 'निकम्मा' से परदे पर वापसी करने वाली थीं, हालांकि किन्हीं कारणों से उनकी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई पर वो हंगामा 2 में नजर आईं थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.