Advertisement

Shahrukh Khan की फिल्म Dunki के सेट से लीक हुई तस्वीर, नजर आए कई अनजाने चेहरे

फिल्म Dunki के सेट से Shahrukh Khan और Rajkumar Hirani की एक तस्वीर वायरल हो रही है.

Latest News
Shahrukh Khan की फिल्म Dunki के सेट से लीक हुई तस्वीर, नजर आए कई अनजाने चेहरे

फिल्म डंकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग चल रही है. इन सबके बीच हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) सुर्खियों में आ गई है. शाहरुख और राजकुमार दोनों ने ही बड़े शानदार अंदाज में फिल्म का ऐलान किया था. वहीं, हाल ही में इस फिल्म की सेट से एक तस्वीर लीक होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. सामने आए ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है.

वायरल हुईं फोटोज

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान के फैन पेज पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है. इस फोटो में शाहरुख और राजकुमार हिरानी के साथ-साथ कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, बाकी चेहरे कौन हैं इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि ये फोटो 'डंकी' के शूटिंग के दौरान ली गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही बता दिया गया था कि 'डंकी' का शूट शुरू कर दिया गया है ऐसे में इस फोटो में शाहरुख खान को देखने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि लीक फोटो में उनका लुक भी रिवील हो गया है.

 

 

ये भी पढ़ें- Prithviraj नहीं हो पाएगी रिलीज! न्यूज एंकर ने Akshay Kumar को क्यों दे डाली धमकी?

 

 

कैसी होगी कहानी

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म एक ड्रामा मूवी होगी जिसमें एक पंजाबी लड़के की कहानी दिखाई जाएगी. यह लड़का कनाडा जाने के लिए 'डंकी फ्लाइट' वाला रास्ता लेगा और उसकी इस यात्रा में क्या कुछ चैलेंजेस होंगे वो देखने लायक होगा. फिल्म को लेकर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें भी एक हिंट दी गई है. वीडियो के एक हिस्से में जब DUNKI टाइटल आता है तो रेगिस्तान जैसे इलाके में ऊपर से उड़ती कोई फ्लाइट और पीठ पर बैग लादे कुछ लोग नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फिल्म DUNKI का है एक खास मतलब, जानें- कैसी होगी इसकी कहानी?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement