Advertisement

Shahrukh Khan Film Jawan Teaser Out: किंग खान का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, जानें क्या है दिलचस्प बात

Shahrukh Khan Film Jawan Teaser: शाहरुख खान की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में कई दिलचस्प बातें भी देखने को मिली हैं.

Latest News
Shahrukh Khan Film Jawan Teaser Out: किंग खान का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, जानें क्या है दिलचस्प बात

Shahrukh Khan Film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का टीजर रिलीज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shahrukh Khan Film Jawan Teaser: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं कई फिल्मों की शूटिंग चल रही हैं तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान (Actor Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में शाहरुख खान का धांसू लुक देखने को मिल रहा है. ये टीजर शाहरुख के फैंस को खूब पसंद आ रहा है. टीजर से ही जाहिर है कि ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म होने वाली है.

शाहरुख खान ने इस टीजर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. इस फिल्म का टाइटल है 'जवान'. जारी किए गए फिल्मी टीजर में शाहरुख खान की धमाकेदार झलक दिखाई गई है जिसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आएगी. टीजर के साथ 'जवान' की रिलीज डेट भी एनाउंस कर दी गई है. यहां देखें वायरल हो रहा ये टीजर-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

ये भी पढ़ें- Samrat Prithviraj का जलवा बरकरार, यूपी के बाद इन राज्यों में हुई Tax Free  

शाहरुख खान के इस टीजर में दिख रहा है कि उनके चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं और पूरे चेहरे को पट्टियों से ढ़का हुआ है. 1 मिनट 30 सेकेंड के टीजर में शाहरुख खान ने फैंस को इंप्रेस कर डाला है.

ये भी पढ़ें-  अक्षय कुमार- मानुषी छिल्लर की Samrat Prithviraj इन देशों में हुई बैन, जानें क्या है वजह

दिलचस्प बात ये है कि पूरे टीजर में एक कबूतर का भी खास रोल दिख रहा है. वहीं, ट्रेलर के आखिर में शाहरुख किसी मिशन पर निकलते दिख रहे हैं. टीजर में शाहरुख का लुक तो खूंखार है ही लेकिन इसके साथ ही उनकी मुस्कुराहट भी दिल दहला देने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement