Advertisement

Salman ने शेयर किया 'धाकड़' का ट्रेलर, कंगना के जवाब ने जीता सभी का दिल बोलीं- 'अब नहीं कहूंगी कि....'

Salman ने अपने सोशल मीडिया पर Dhakad का ट्रेलर रिलीज कर फिल्म की कास्ट को बधाई दी है. इसके जवाब में Kangana ने जो कहा वो काफी सुर्खियों में है. 

Salman ने शेयर किया 'धाकड़' का ट्रेलर, कंगना के जवाब ने जीता सभी का दिल बोलीं- 'अब नहीं कहूंगी कि....'

कंगना और सलमान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अप कमिंग फिल्म 'धाकड़' (Dhakad) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यही नहीं उनको बॉलीवुड के भी कई स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है पर कंगना को सबसे बड़ा सरप्राइज मिला सलमान खान से. सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर धाकड़ का ट्रेलर रिलीज कर फिल्म की कास्ट को बधाई दी है. इसके जवाब में कंगना ने जो कहा वो काफी चर्चा बटोर रहा है. 

दरअसल सलमान खान ने कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म धाकड़ का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'फिल्म धाकड़ की टीम को शुभकामनाएं.' 

इसके बाद कंगना ने सलमान खान के पोस्ट को शेयर करते हुए काफी प्यारा सा कैप्शन दिया है. कंगना ने लिखा - 'थैंक्यू दबंग हीरो. सोने का दिल है आपका. अब मैं ये फिर नहीं कहूंगी कि मैं इंडस्ट्री में अकेली हूं. पूरी धाकड़ फिल्म की टीम की तरफ से थैंक्यू.'

कंगना का सलमान को जवाब

सलमान खान के अलावा विद्युत जामवाल ने भी कंगना के इस ट्रेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ऐक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है. वहीं दोनों के फैंस इस मामले को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इससे खुश नजर आए तो कुछ कंफ्यूज. एक यूजर ने कहा- 'अरे वाह सर आपने को दिल खुश कर दिया'. दूसरे ने कहा- 'ये हैं सलमान खान'

वहीं कंगना अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्रेलर के यूट्यूब लिंक को शेयर करके डिलीट करने वाले मामले में काफी खफा है. कंगना ने इस बात पर रिएक्ट कर कहा है कि बिग बी ने किसी के दवाब में आकर उनकी फिल्म का ट्रेलर डिलीट किया है. 

ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan ने पहले की कंगना रनौत की 'धाकड़' की तारीफ, फिर पोस्ट किया डिलीट, एक्टेस बोलीं- किसका प्रेशर था?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement