Advertisement

Randeep Hooda ने निभाया सरबजीत की बहन Dalbir Kaur से किया वादा, अर्थी को कंधा देने पहुंचे पंजाब

Dalbir Kaur Passed Away: एक्टर Randeep Hooda ने Sarabjit Singh की बहन Dalbir Kaur से किया सालों पुराना वादा निभाया है. उनके अंतिम संस्कारी की रस्में पूरी करने के लिए रणदीप ने जो कुछ भी किया उसे देखकर दलबीर के परिवार वाले भावुक हो गए.

Latest News
Randeep Hooda ने निभाया सरबजीत की बहन Dalbir Kaur से किया वादा, अर्थी को कंधा देने पहुंचे पंजाब

Randeep Hooda, Dalbir Kaur: रणदीप हुड्डा, दलबीर कौर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Dalbir Kaur Passed Away: पाकिस्तान की जेल में शहीद हुए सरबजीत सिंह (Sarabjit Singh) की जिंदगी पर 5 साल पहले एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था 'सरबजीत' जिसमें सरबजीत पर जान छिड़ने वाली बहन दलबीर कौर (Dalbir Kaur) के संघर्ष भी दिखाए गए थे. फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने सरबजीत का किरदार निभाया था और ऐश्वर्या राय, दलबीर कौर के रोल में दिखीं थीं. जब ये फिल्म आई थी को सरबजीत की बहन दलबीर ने रणदीप हुड्डा से अपनी अर्थी को कंधा देने का वादा लिया था. वहीं, जब 25 जून को दलबीर कौर का निधन हो गया तब रणदीप हुड्डा ने अपना ये वादा निभाया.

Randeep Hooda ने पूरा किया वादा

दलबीर कौर का 60 साल की उम्र में निधन हो गया. वहीं, निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार रविवार (26 जून) को भिखीविंड में किया गया. 2016 जब फिल्म Sarbjit आई थी तो इंटरव्यू के दौरान दलबीर ने कहा था कि 'मैंने रणदीप हुड्डा में अपना भाई देखा है. मैं रणदीप से वादा चाहती हूं कि जब मैं मरूं तो वो मेरी अर्थी को कंधा दें. मेरी आत्मा को यह सोचकर शांति मिलेगी कि भाई ने मुझे कंधा दिया. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मेरा भाई रणदीप मिला। फिल्म में वह सिर्फ हीरो ही नहीं मेरे भाई भी हैं'. जब 5 साल बाद जब दलबीर कौर का निधन हुआ तो रणदीप हुड्डा अपना वादा निभाने पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- आने वाली है एक और सॉलिड फिल्म, क्रांतिकारी वीर सावरकर बनेंगे Randeep Hooda

दलबीर कौर के निधन के बाद उनके परिवार को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि रणदीप अपना वादा पूरा करने पंजाब आ जाएंगे. वहीं, दलबीर से सालों पुराना वादा पूरा करने रणदीप हुड्डा भिखीविंड पहुंचे. उन्होंने न सिर्फ दलबीर कौर के परिवार को सांत्वना दी, बल्कि दलबीर को अंतिम विदाई भी दी. रणदीप हुड्डा ने न सिर्फ सरबजीत की बहन की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि चिता को मुखाग्नि भी दी. दलबीर कौर का परिवार रणदीप के आने से भावुक होते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala के फैंस के लिए आई शॉकिंग खबर, उनके आखिरी गाने को यूट्यूब ने हटाया

बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' में दलबीर के भाई सरबजीत का रोल निभाया था. इस रोल के जरिए उन्होंने सरबजीत की दर्दभरी दास्तां को बखूबी दिखाया था. वहीं, ऐश्वर्या राय ने सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार किया था. इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दलबीर कौर भी मौजूद थीं और वह रणदीप को सरबजीत के किरदार में देख भावुक हो गई थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement