Advertisement

Ranbir Kapoor पापा बनने की खुशी में झेलेंगे दर्द? पहले बच्चे को देंगे ये खास तोहफा

Alia Bhatt ने जबसे अपना पहला बेबी आने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई आलिया भट्ट को क्यूट बेबी बंप के साथ देखने के लिए बेकरार है. वहीं, अपने पहले बच्चे की खुशी में Ranbir Kapoor भी दिवाने हुए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने बेबी के लिए अभी से ही एक शानदार तोहफे की प्लानिंग कर ली है. इस तोहफे के लिए उन्हें काफी दर्द भी सहना पड़ेगा.

Latest News
Ranbir Kapoor पापा बनने की खुशी में झेलेंगे दर्द? पहले बच्चे को देंगे ये खास तोहफा

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. आलिया ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बेहद खास अंदाज में कर दिया है. उन्होंने सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर करते हुए पहले बच्चे को लेकर गुडन्यूज शेयर की है. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, हाल ही में पापा बनने जा रहे रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे के आने की खुशी में सांतवें आसमान पर हैं और उसके दुनिया में आने की खुशी में एक शानदार तोहफे की तैयारी कर चुके हैं. ये तोहफा देने के लिए उन्हें दर्द भी सहना पड़ेगा. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो वो अपने पहले बच्चे के नाम का टैटू बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चे का नाम सोच लिया है और जैसे ही ये बच्चा दुनिया में आएगा पापा रणबीर उसे तोहफे के साथ तैयार मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Pregnant: नाना महेश भट्ट कुछ यूं जाहिर की खुशी, अभी से कर ली डेब्यू की तैयारी

वहीं, जाहिर है बच्चे के नाम का टैटू गुदवाने के लिए उन्हें काफी दर्द भी सहना पड़ेगा और वो उसके लिए ये दर्द खुशी-खुशी सहने के लिए तैयार हैं. बताया जा रहा है कि वो अपने एक पुराने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि 'मैं जब टैटू बनवाऊंगा तो या तो 8 नंबर गुदवाऊंगा या फिर अपने बच्चों का नाम टैटू करवऊंगा'. अब जब आलिया प्रेग्नेंट हैं तो लगता है रणबीर भी अपना पहला टैटी बनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt कब देंगी अपने पहले बच्चे को जन्म? Ranbir Kapoor ने पहले ही कर लिया था ये फैसला

 

Ranbir Kapoor, Alia Bhat

 

बता दें कि आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सोनोग्राफी करवाती दिखाई दे रही थीं. उन्होंने मॉनीटर पर दिल बनाया हुआ था और इस फोटो में रणबीर भी उनके साथ नजर आ रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा था कि 'हमारा बेबी आ रहा है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement