Advertisement

Ranbir Kapoor और Ananya Panday की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देख लोगों ने पीटा अपना सिर, बताया बाप बेटी की जोड़ी

Ranbir Kapoor और Ananya Panday को स्क्रीन पर पहली बार साथ देख लोगों ने अपना सिर पीट लिया है. हालांकि फैंस उन्हें साथ में देख काफी खुश हो गए हैं.

Latest News
Ranbir Kapoor और Ananya Panday की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देख लोगों ने पीटा अपना सिर, बताया बाप बेटी की जोड़ी

Ranbir Kapoor and Ananya Panday रणबीर कपूर और अनन्या पांडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही पापा बनने वाले हैं. खबर आई थी कि उन्होंने बच्चे का ध्यान रखने के लिए नए प्रोजेक्ट साइन करने से मना कर दिया है. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री देख एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो दूसरी तरफ फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही. 

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे हाल ही में एक ऐड में नजर आए हैं. पहली बार दोनों को स्क्रीन पर साथ देखा गया है. इस ऐड में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स एक एथनिक वियर ब्रांड की एड में दिखे. हालांकि उन्हें कुछ यूजर्स के अच्छे कमेंट नहीं मिल रहे हैं. दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से लोग उन्हें बार बेटी की जोड़ी तक कह रहे हैं. 

यहां देखें पूरा ऐड: 

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे की उम्र में काफी फासला है. रणबीर 40 साल के हैं तो वहीं अनन्या सिर्फ 23 साल की हैं. हालांकि कई फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आई है और वो उन्हें फिल्म में साथ देखने की सिफारिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने फिल्मों के ऑफर लेना किया बंद! अब करेंगे ये काम

फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए इस एड को लेकर एक यूजर ने ये भी लिखा है कि प्लीज इन दोनों को साथ में किसी फिल्म में कास्ट ना करें. दोनो की कपल ट्यूनिंग को लेकर मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Ananya Pandey-Sharddha Kapoor के स्ट्रगल पर शक्ति कपूर ने दिया बयान, बोले - मैं भगवान की कसम...  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement