Advertisement

Rakhi Sawant के नए बॉयफ्रेंड Adil Durrani को जानते हैं आप? गिफ्ट में दे चुके हैं BMW कार

Rakhi Sawant और Adil Durrani को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. राखी ने पपराजी से अपने बॉयफ्रेंड को मिलवा भी दिया है.

Latest News
Rakhi Sawant के नए बॉयफ्रेंड Adil Durrani को जानते हैं आप? गिफ्ट में दे चुके हैं BMW कार

राखी सावंत, आदिल दुर्रानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अकसर चर्चाओं में रहती हैं. वो बिग बॉस 15 के बाद अपने पति रितेश से अलग हो गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान भी कर दिया था. वहीं, अब राखी अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. राखी सावंत इन दिनों नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चाओं में हैं. राखी, आदिल खान दुरार्नी नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं. राखी ने अपने बॉयफ्रेंड को हाल ही में पपराजी से मिलवा दिया है. राखी का बॉयफ्रेंड ने अपने प्यार का इजहार राखी को एक महंगी कार देकर किया है.

Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड को मीडिया से मिलवाया

राखी ने आदिल के साथ सोशल मीडिया पर पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बीएमडब्ल्यू कार चला रही हैं. राखी को ये लग्जरी गाड़ी आदिल ने गिफ्ट की है. राखी सावंत ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शैली लाथर राज भाई और आदिल को इतना बड़ा सरप्राइज देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मेरे लिए यह गिफ्ट बेहद मायने रखता है.

इसके अलावा हाल ही में राखी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी और इस दौरान वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल करती दिखाई दी थी. उन्होंने मीडिया को वीडियो दिखाते हुए कहा- 'मेरे प्यारे आदिल से मिलो. क्या आप चाहते हैं कि हम दोनो की जोड़ी बिग बॉस में जाएं, वह मेरा ब्वॉयफ्रेंड हैं'.

 

 

ये भी पढ़ें- दोस्त हों तो ऐसे... Rakhi Sawant को फ्रेंड्स ने गिफ्ट की लग्जरी BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ये भी पढ़ें- Alia और Ranbir की शादी में ये एक्ट्रेस चुराएगी जूते! बदले में मांगेगी 1 करोड़ रुपये

मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक जब आदिल से जब राखी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'वो बहुत अच्छी हैं. बहुत डाउन टू अर्थ हैं'. इस बीच राखी कहती हैं, 'वो कहते हैं ना कि भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है, तो मेरे लिए छप्पड़ फाड़ दिया है'. रितेश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement