Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Raj Babbar Birthday: स्मिता पाटिल के प्यार में ऐसे दीवाने हुए थे राज बब्बर, पहली शादी भुलाकर किया ये काम

Raj Babbar Birthday: अभिनेता राज बब्बर की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक्ट्रेस Smita Patil संग उनके रिश्ते को लेकर खूब बातें हुई थीं.

Latest News
Raj Babbar Birthday:  स्मिता पाटिल के प्यार में ऐसे दीवाने हुए थे राज बब्बर, पहली शादी भुलाकर किया ये काम

Raj Babbar, Smita Patil: राज बब्बर, स्मिता पाटिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raj Babbar Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) आज अपना 70वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. उनका जन्म जून, 1952 को उत्तर प्रदेश के टूंडला में हुआ था. राज बब्बर अपने बेहतरीन फिल्मी करियर के लिए तो पहचाने ही जाते हैं लेकिन इसके साथ ही वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. एक दौर था जब अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) से शादीशुदा राज बब्बर प्यार कर बैठे थे और फिर इन दोनों के रिश्त पर दुनिया भर की बातें कही जाने लगी थीं. वहीं, राज बब्बर से उनके बेटे प्रतीक की नाराजगी खूब चर्चाओं में रही थी. बेटे ने गुस्से में अपने पिता से रिश्ता तोड़ने के लिए उनका सरनेम हटा दिया था.

Raj Babbar और Smita Patil का रिश्ता

राज बब्बर ने नादिरा से शादी की थी और पहली पत्नी को तलाक दिए बिना वो स्मिता पाटिल संग अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहे थे. उस दौर की कई मैग्जीन और टैबलॉयड में उनकी लव स्टोरी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि, इन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला.

ये भी पढ़ें- Amrish Puri की खूबसूरत बेटी को जानते हैं आप? एक्टिंग छोड़ चुना ये करियर

स्मिता पाटिल का 13 दिसंबर, 1986 को निधन को गया. उस वक्त ये एक्ट्रेस महज 31 साल की थीं. बताया जाता है कि पहले बच्चे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दौरान कुछ कॉम्प्लीकेशन के कारण उनकी जान चली गई थी.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)

 

Raj Babbar से नाराज हुए थे उनके बेटे

बताया जाता है कि प्रतीक के अपने पिता राज बब्बर से रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे. एक बार तो वो इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने अपने नाम के आगे से बब्बर सरनेम हटा दिया था. एशियानेट की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बब्बर सरनेम हटाने पर बात करते हुए कहा था कि 'मैंने अपने पेरेंट्स को लेकर कई कहानियां सुनी, जो दिमाग में घर कर गईं थीं. पिता से मेरा रिश्ता अजीब सा था'.

ये भी पढ़ें- Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन जो हीरो पर पड़ा था भारी, इन फिल्मों ने बना दिया अमर

उन्होंने कहा था कि 'मैं सिर्फ अपनी मां का बेटा बनना चाहता था. हालांकि, अब सब ठीक हो गया है और मैं उनके काफी करीब हूं. सौतेली मां (नादिरा बब्बर) और भाई-बहन (आर्य और जूही बब्बर) से रिश्ते अब अच्छे हैं'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement