Advertisement

Prophet Muhammad Row: विशाल ददलानी ने मांगी माफी, भारतीय मुसलमानों को दिया ये खास संदेश

Prophet Muhammad विवाद पर Vishal Dadlani ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी राय रखी है और भारतीय मुसलमानों को एक खास संदेश दिाया है.

Latest News
Prophet Muhammad Row: विशाल ददलानी ने मांगी माफी, भारतीय मुसलमानों को दिया ये खास संदेश

Vishal Dadlani On Prophet Muhammad Row: विशाल ददलानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों देश भर पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) पर नूपुर शर्मा (Nupur Sharmas) के कमेंट को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है. ये विवाद BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक कमेंट के बाद शुरू हुआ था. वहीं, अब इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन्स भी आने शुरू हो गए हैं. हाल ही में इस कॉन्ट्रोवर्सी पर बॉलीवुड के मशहूर बॉलीवुड सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने ट्विटर (Twitter) के जरिए अपनी राय रखी है. उन्होंने सभी हिंदुओं की ओर से शेयर किए इस पोस्ट में कहा है कि मुसलमानों को खास मैसेज दिया है.

विशाल ददलानी ने ट्विटर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मैं बहुसंख्यक भारतीय हिंदुओं की ओर से भारतीय मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं कि आपको देखा और सुना जाता है, प्यार किया जाता है और आप कीमती हैं. आपका दर्द हमारा दर्द है. आपकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है. आपकी पहचान भारत या किसी और के धर्म के लिए खतरा नहीं है. हम एक राष्ट्र, एक परिवार हैं'.

 

 

ये भी पढ़ें- Sai Pallavi की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित बयान देने पर पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

 

सिंगर ने आगे कहा- 'मैं सभी भारतीयों की ओर से यह भी कहना चाहता हूं कि मैं खराब भारतीय राजनीति के लिए माफी मांग रहा हूं. ये हमें खुशी-खुशी छोटे समूहों में बांट देगी जब तक कि हम एक होकर खड़े नहीं हो जाते. वो सब निजी फायदे के लिए कर रहे हैं ना कि लोगों के लिए. उन्हें जीतने मत देना'.

 

 

ये भी पढ़ें- Sai Pallavi की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित बयान देने पर पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

विशाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कई लोगों ने उनके बयान पर सपोर्ट किया है और इस पोस्ट पर कांग्रेस MP शशि थरूर ने भी कमेंट कर उन्हें साबाशी दी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement