Advertisement

Priyanka Chopra की इस फिल्म में दिखेंगे Shah Rukh Khan, बॉलीवुड पर शॉकिंग कमेंट के बाद आया बड़ा अपडेट

Priyanka Chopra की फिल्म Jee Le Zaraa में Alia Bhatt और Katrina Kaif तो पहले ही कंफर्म हो गए थे लेकिन अब फिल्म से Shah Rukh Khan का नाम जुड़ रहा है.

Priyanka Chopra की इस फिल्म में दिखेंगे Shah Rukh Khan, बॉलीवुड पर शॉकिंग कमेंट के बाद आया बड़ा अपडेट

Shah Rukh Khan Cameo In Priyanka Chopra Film: प्रियंका की फिल्म में शाहरुख  खान का कैमियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड (Bollywood) पर चौंकाने वाला कमेंट कर डाला है. उन्होंने बॉलीवुड में उन्हें कॉर्नर करने के लिए पॉलिटिक्स करने का खुलासा किया था. वहीं, इस शॉकिंग कमेंट के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म में कटरीना कैफ (Katrina Kaif), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी जुड़ रहा है. सिर्फ यही नहीं उनके किरदार को लेकर डिटेल भी सामने आ गई है.

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट पर इन दिनों काफी बिजी हैं. उनकी हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' की रिलीज की तैयारी चल रही है. इसके अलावा उनकी बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस प्रियंका, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होने वाली हैं. इसके अलावा ईशान खट्टर और राहुल बोस भी सपोर्टिंग रोल्स में नजर आने वाले हैं. फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अब शाहरुख खान का नाम भी जुड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किंग खान इस फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे. हालांकि, अभी तक इसे लेकर पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने बॉलीवुड छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, सालों बाद शॉकिंग खुलासे के साथ बयां किया दर्द

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि बीते मंगलवार प्रियंका चोपड़ा अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर किया गया था. उन्हें कोने में धकेला जा रहा था और पॉलिटिक्स की जा रही थी. प्रियंका के इस स्टेटमेंट के बाद उनके सपोर्ट में कंगना रनौत आ गई थीं. उन्होंने करण जौहर पर प्रियंका को बैन करने का आरोप लगाया था. कंगना ने कहा था कि उस वक्त मीडिया ने प्रियंका के साथ करण की अनबन पर मीडिया ने इसलिए ज्यादा बात की थी क्योंकि उस वक्त पीसी की शाहरुख खान से अच्छी दोस्ती थी.

ये भी पढ़ें- 'Priyanka Chopra को करण जौहर ने बैन किया और शाहरुख ने उसे', पढ़ें विवाद पर और क्या बोलीं Kangana Ranaut

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement