Advertisement

Navya Naveli ने खास मुहिम के लिए किया स्ट्रीट आर्ट, जानकर आप भी करेंगे तारीफ 

Menstrual Hygiene Day के मौके पर बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने खास तरीके से महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया है.

Navya Naveli ने खास मुहिम के लिए किया स्ट्रीट आर्ट, जानकर आप भी करेंगे तारीफ 

नव्या नवेली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर बहुत से सेलिब्रिटी आगे आए हैं और खुलकर इस मुद्दे पर बातचीत की है. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी इस मौके पर स्ट्रीट आर्ट के जरिए महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी सफाई और स्वच्छता से जुड़ी अहम बातें लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है. बता दें कि नव्या महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर काफी एक्टिव रहती हैं. 

नव्या चलाती हैं एनजीओ 
नव्या नवेली ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और अपनी मां की तरह उन्होंने बिजनेस शुरू किया है. इसके अलावा, सामाजिक जागरूकता के कामों में भी उनकी काफी रूचि है और उन्होंने प्रोजेक्ट नवेली नाम से अपना एनजीओ भी शुरू किया है. महिलाओं के पीरियड्स और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता के लिए उन्होंने आरा हेल्थ नाम से एक मुहिम भी शुरू किया है. 

नव्या ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन से ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी जागरूक हैं. हमेशा से उनकी इच्छा इस क्षेत्र में कुछ करने की रही है. 

यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla jaa शो की 6 साल बाद वापसी, इन स्टार्स के नाम पर लगी मुहर   

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ डेटिंग की खबरें 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो नव्या नवेली के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप की खबरें आती रहती हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक खुलकर इस रिश्ते पर हामी नहीं भरी है. 

दोनों को मुंबई के एक क्लब और कई पब्लिक स्पॉट पर एक साथ देखा भी गया है. नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम और वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें अक्सर ही इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: अमिताभ की नातिन Navya Naveli ने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखाए सफेद बाल, मिल रहीं तारीफें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement