Advertisement

Nakuul Mehta ने भी करवाया Nude Photo Shoot? यह तस्वीर देखकर भड़क गईं उनकी बीवी

Nakuul Mehta Nude Photo Shoot: रणवीर सिंह के बाद अब कई सेलेब्रिटीज पर न्यूड फोटोशूट करवाने का बुखार चढ़ता दिखाई दे रहा है. हाल ही में टीवी के मशहूर एक्टर नकुल मेहता ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. वहीं, इस फोटोशूट पर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और इसके साथ ही उनकी बीवी Jankee Parekh भी नाराज हो गई हैं.

Latest News
Nakuul Mehta ने भी करवाया Nude Photo Shoot? यह तस्वीर देखकर भड़क गईं उनकी बीवी

Nakuul Mehta Nude Photo Shoot- नकुल मेहता न्यूड फोटोशूट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में नकुल अपने ऐसे ही पोस्ट की वजह से सुर्खियों आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. इश फोटोशूट में नकुल न्यूड होकर पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं और उनकी बीवी जानकी पारिख तो नाराज ही हो गई हैं. जानकी ने अपनी नाराजगी कमेंट के जरिए जाहिर की है.

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता टीवी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. वो पर्दे पर भले ही सीरियस रोल में नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर अकसर हंसी-मजाक से भरे वीडियोज शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. हाल ही में वो उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इस तस्वीर में नकुल, रणवीर सिंह की तरह न्यूड होकर कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. नकुल के मुताबिक ये फोटोशूट उन्होंने स्टोन नाम की मैगजीन के लिए करवाया है.

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh के बाद अब इस हॉलीवुड सिंगर का न्यूड फोटो वायरल, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

तस्वीर को शेयर करते हुए नकुल ने कैप्शन भी काफी मजेदार दिया है. उन्होंने लिखा- 'मुझसे नफरत करने वाले लोग बोलेंगे कि मैंने रणवीर सिंह की कार्पेट उधार ली है'. वहीं, इस तस्वीर को देखकर जाहिर है कि उन्होंने रणवीर की तस्वीर में खुद के चेहरे को मॉर्फ कर एक फोटो तैयार की है और इस फोटो को अपना न्यूड फोटोशूट बताकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

 

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूड फोटोशूट के खिलाफ शिकायत दर्ज

नकुल की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कई लोगों को उनका अंदाज पसंद आया है तो कईयों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा सबसे मजेदार नकुल की पत्नी का रिएक्शन रहा. उन्होंने कमेंट करते हुए नकुल से कहा- 'तुम्हारे पास कितने ढेर सारे बॉक्सर्स हैं. उनमें से किसी एक को तुरंत पहनो'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement