Advertisement

Mithun Chakraborty Birthday: जब शादीशुदा मिथुन इस एक्ट्रेस पर हार बैठे थे दिल, परिवार में खूब हुआ हंगामा

Mithun Chakraborty Birthday के मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से चर्चा में आ गए हैं जिनमें से एक किस्सा बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस से जुड़ा है.

Latest News
Mithun Chakraborty Birthday: जब शादीशुदा मिथुन इस एक्ट्रेस पर हार बैठे थे दिल, परिवार में खूब हुआ हंगामा

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty Birthday) 16 जून को अपना 72वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे. 'मिथुन दा' अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. मिथुन का नाम इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है जिनमें श्रीदेवी, रंजीता, योगिता बाली और सारिका जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं. मिथुन ने योगिता बाली (Yogita Bali) संग शादी की थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने के बाद वो उस दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली श्रीदेवी (Sridevi) पर दिल हार बैठे थे. बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चला था.

 मिथुन के पर्सनल लाइफ को लेकर एक दौर में कई मैग्जीन में कई बातें कही जा रही थीं. हालांकि, मिथुन और श्रीदेवी ने कभी भी इन खबरों की पुष्टी नहीं की थी. वहीं, एबीपी की एक रिपोर्ट की मानें तो मिथुन ने चुपके से श्रीदेवी संग शादी भी कर ली थी और तीन सालों तक ये रिश्ता चला था. बताया जाता है कि जब मिथुन की पत्नी योगिता इस रिश्ते का पता चला तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया था.

ये भी पढ़ें- जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी से कहा- मैं Sridevi से प्यार करता हूं, जानें- क्या था परिवार का रिएक्शन

 

बताया जाता है कि योगिता इसके बारे में जानकर डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं. वहीं, घरवालों ने भी योगिता का साथ दिया और परिवार में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद मिथुन ने बेहद कड़ा फैसला लिया और श्रीदेवी का साथ छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- Dimple Kapadia Birthday: शादीशुदा Sunny Deol से हुआ था एक्ट्रेस को प्यार, 40 साल बाद भी मिला था सबूत?

इस दर्दभरे ब्रेकअप के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे. श्रीदेवी ने इसके बाद फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली थी और उनकी जिंदगी में दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर आईं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement