Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12 से हुआ एक और चौंकाने वाला एविक्शन, ये पॉपुलर एक्टर बाहर

Khatron Ke Khiladi 12: चर्चित कंटेस्टेंट में Pratik Sehajpal और Rubina Dilaik शामिल हैं. हाल ही में शो से एक कंटेस्टेंट के आउट होने की रिपोर्ट आई हैं.

Latest News
Khatron Ke Khiladi 12 से हुआ एक और चौंकाने वाला एविक्शन, ये पॉपुलर एक्टर बाहर

खतरों के खिलाड़ी 12

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों छोटे पर्दे पर रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. वहीं, हाल में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक धमाकेदार स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. इस शो की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो चुकी है. शो अभी तक टीवी पर रिलीज नहीं किया गया है लेकिन अभी से ही इस शो के पहले एविक्शन (First Eviction) को लेकर भी खबरें आने लगी हैं. बताया जा रहा है कि इस शो से एक बड़े और अहम कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है जिसके बारे में जानकर फैंस को बड़ा धक्का लेगा.

KKK 12 से आउट हुए ये खिलाड़ी

'खतरों के खिलाड़ी 12' शो 2 जुलाई से प्रीमियर होगा जिसमें शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), जन्नत जुबैर, रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैजल शेख, राजीव अदातिया (Rajiv Adatia), निशांत भट्ट, सृति झा, अनेरी वजानी समेत कई सेलेब्रिटीज नजर आने वाली हैं. वहीं, हर हफ्ते शो की शूटिंग से जुड़ा कोई न कोई वीडियो लीक होता दिखाई दे जाता है. वहीं, हाल ही में ये शो पहले एविक्शन को लेकर चर्चाओं में आ गया है.

ये भी पढ़ें- क्या स्क्रिप्टेड होता है Khatron Ke Khiladi 12? टीवी के इस एक्टर ने खोली पोल

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शिवांगी जोशी, रोहित शेट्टी के शो से बाहर हो गई हैं. वहीं इस हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी 12' से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कटने की खबर आई है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 15' के रनअप रहे प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) हैं. एक फैनपेज के मुताबिक, प्रतीक सहपजाल 'खतरों के खिलाड़ी 12' से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi में नजर आएंगे ये स्टार्स, कंफर्म हुए कुछ नाम

हालांकि, अभी तक इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं हो पाई है. अब बस फैंस को शो के एयर होने का इंतजार है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी ये पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि इस बार हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के लिए खतरा पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है और इसके साथ ही दर्शकों का मनोरंजन भी दोगुना हो जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement