Advertisement

Karisma Kapoor ने शेयर की Beach Bum की तस्वीर, लोगों को याद आई मलाइका की ये फोटो

Karisma Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोगों को Malaika Arora का एक पुराने पोस्ट याद आ गया है.

Latest News
Karisma Kapoor ने शेयर की Beach Bum की तस्वीर, लोगों को याद आई मलाइका की ये फोटो

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर की बोल्ड फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं. वो अपनी सोशल अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी लाइफ स्टाइल की झलक देती रहती हैं. वहीं, हाल ही में करिश्मा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं. ये वैकेशन के दौरान ली गई एक तस्वीर है जिसमें करिश्मा अपना 'बीच बम' (Beach Bum) फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. करिश्मा की ये तस्वीर देखकर कई लोगों को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक बोल्ड फोटो याद आ गई है.

Karisma Kapoor का बोल्ड लुक

दरअसल, करिश्मा कपूर 25 जून को बीच लोकेशन पर बर्थडे वैकेशन के लिए निकली थीं. उस दौरान उन्होंने कई खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की थीं. वहीं, हाल ही में करिश्मा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में इसी वैकेशन की एक और तस्वीर शेयर की है.

इस फोटो में करिश्मा ब्लैक स्विमसूट पहने समुंदर के किनारे नजर आ रही हैं. वो किसी ऐसी जगह पर हैं जहां समुंदर के ठीक सामने पूल बना हुआ है. इस तस्वीर में करिश्मा बीच बम फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. यहां देखें वायरल हो रही करिश्मा की ये तस्वीर-

 

Karisma Kapoor

 

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, फैंस बोले- आप फिल्मों में क्यों नहीं आती

Malaika Arora भी शेयर कर चुकी हैं ऐसी ही फोटो

इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- 'दिन में सपना देख रही हूं ##birthdaymonth'. इस तस्वीर को उन्होंने 2022 की याद बताया है. वहीं, पोस्ट पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो करिश्मा की बोल्डनेस पर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं और कई सेलेब्रिटीज मे भी कमेंट्स के जरिए करिश्मा की तारीफों के पुल बांधे हैं.

 

Malaika Arora

 

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला Tejasswi Prakash का हॉट फोटोशूट वायरल, पांचवीं फोटो देख छूट जाएगी हंसी

वहीं, कई लोगों को करिश्मा की बीच बम वाली फोटो देखकर मलाइका के एक पोस्ट की याद आ गई है. मलाइका ने पिछले साल मार्च महीने में 'बीच बम' कैप्शन के साथ अपनी कुछ ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी. मलाइका की इस तस्वीर ने भी इंटरनेट पर खूब हल्ला मचाया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement