Advertisement

No Tobacco Day पर Karan Tacker ने युवाओं को दी सलाह, कूल दिखने के चक्कर में ना पालें ऐसी आदत

Karan Tacker ने स्मोकिंग और तंबाकू खाने को कूल समझने वाले लोगों को नसीहत दी है. उन्होंने इस आदत से दूर रहने के लिए कहा है.

No Tobacco Day पर Karan Tacker ने युवाओं को दी सलाह, कूल दिखने के चक्कर में ना पालें ऐसी आदत

करण टैकर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विश्व नो टोबैको डे (No Tobacco Day) पर मुंबई में 31 मई 2022 को परिचर्चा और फिटनेस चैलेंज का आयोजन किया गया जिसमें तंबाकू के नुकसानों को लेकर जागरुकता फैलाने का काम किया गया. इस इवेंट पर प्रोफेसर और सर्जन डॉ. पंकज चतुर्वेदी, मशहूर टीवी अभिनेता व फिटनेस आइकॉन करण टैकर (Karan Tacker), सेलेब्रिटी के फिटनेस कोच मुस्तफा अहमद शामिल हुए. करण टैकर ने ना सिर्फ इस मामले पर चर्चा की बल्कि उन्होंने युवाओं को नसीहत भी दी है कि वो कूल बनने के चक्कर में इस घटिया आदत को ना पालें.

करण ने इस इवेंट पर मंच के जरिए कहा कहा- 'मैं वर्ल्ड नो टोबैको डे पर लोगों से और खासकर युवाओं से यही कहना चाहता हूं की तम्बाकू और स्मोकिंग के पियर प्रेशर में न आएं. सिर्फ इसलिए कि इससे दोस्तों के बीच में कूल दिखेंगे... स्मोकिंग या कैसा भी तंबाकू का सेवन कतई कूल नहीं है'. करण ने कहा कि किसी भी युवा को इस टेम्पटेशन और प्रेशर में नहीं आना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Jennifer Winget इस हैंडसम हंक को कर रही हैं डेट? बर्थडे फोटोज के बाद उड़ी अफवाहें

ये भी पढ़ें- Sooraj Thapar के लिए बीवी ने मुंडवा लिया सिर, कोविड के बाद पति के लिए मानी थी मन्नत

इस समारोह की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार के लोक स्वास्थ्य विभाग, टाटा मेमोरियल सेंटर, कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन द्वारा वैश्विक लोक स्वास्थ्य संगठन तथा तकनीक सहयोगी वाइटल स्ट्रेटेजीज के साथ स्कैन योग्य संवादात्मक विज्ञापन बोर्ड्स (बिलबोर्ड्स) के अनावरण के साथ हुई. इसके बाद एक परिचर्चा हुई जिसमें मुंबई के चिकित्सा, मनोरंजन, खेल और फिटनेस समुदायों के नामी व प्रभावशाली लोगों ने अपने विचार रखे. इसके बाद एलिसियम कैलिस्थेनिक्स पार्क, बांद्रा वेस्ट में एक फिटनेस चैलेंज का आयोजन हुआ जहाँ युवाओं ने कई फिटनेस एक्टिविटीज में हिस्सा लिया और इनाम जीते.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement