Advertisement

Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- 'Hrithik Roshan इससे बेहतर'

Sussanne Khan ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की. इसपर फैंस ने कमेंट कर उन्हें Hrithik के पास वापस जाने की सलाह दे डाली.

Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- 'Hrithik Roshan इससे बेहतर'

सुजैन खान और अर्सलान गोनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ स्पॉट होती रहती हैं. दोनों के अफेयर के चर्चे काफी समय से चल रहे थे जिसपर कुछ समय पहले ही कपल ने मोहर लगा दी है. दोनों अपने अपने इंस्टा पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं. इसी बीच सुजैन ने अपने सोशल मीडिया पर अर्सलान के साथ एक रोमांटिक फोटो (Romantic photo) शेयर की है जिसपर फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए हैं. यही नहीं उनकी फोटो पर अर्सलान के भाई अली गोनी (Aly Goni) ने भी कमेंट किया है. 

दरअसल सोनल चौहान के बर्थडे पर सुजैन खान और अर्सलान गोवा पहुंचे थे. दोनों ने इस दौरान एक रोमांटिक फोटो क्लिक कराई. इस फोटो पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया है. खुद अर्सलान ने भी फोटो पर किसिंग इमोजी पोस्ट की पर उनके भाई और टीवी एक्टर अली गोनी के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

सुजैन ने ब्लू-ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं अर्सलान व्हाइट कलर की कैशुअल टी-शर्ट में नजर आए. सुजैन अर्सलान को प्यार से हग करते हुए नजर आ रही है. वैसे तो काफी लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है पर कुछ यूजर ऐसे भी हैं जिन्हें दोनों की फोटो रास नहीं आए. वो सुजैन को ऋितिक के पास वापस जाने की सलाह दे रहे हैं. 

सुजैन खान

बता दें कि सुजैन और ऋितिक ने साल 2000 में शादी की थी पर 2014 में दोनों का तलाक हो गया. उनके 2 बेटे हैं. अलग होने के बाद भी सुजैन और ऋितिक के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों बच्चों के साथ टाइम बीताते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड और एक्स- हसबैंड संग की पार्टी, साथ में दिखीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement