बॉलीवुड
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और इसे अभी तक मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं.
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं, जो कि इन तीनों स्टार्स के पार्टनर के तौर पर दिखाई दी हैं. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है,जो कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. तो चलिए एक नजर डालते है दर्शकों के रिव्यू पर की उन्हें ये फिल्म किसी लगी.
हाउसफुल की इस पांचवीं किस्त का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतेज़ार था। मूवी के रिलीज होते ही लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, "Housefull 5 एक मजेदार फिल्म है. #Akshay की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से हर सीन को अपनी ओर आकर्षित किया है। पूरी कास्ट ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, जिसमें शानदार केमिस्ट्री और हंसी के पल हैं। बेहतरीन गाने आकर्षक और जीवंत हैं, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन वाइब से पूरी तरह मेल खाते हैं.
दूसरे यूजर ने लिखा, ''फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और यह अपने वादे के मुताबिक ही है - एंटरटेनिंग, कॉमेडी है. दूसरे भाग में बहुत भ्रम है, लेकिन फिर भी इसे देखना मजेदार है और यह एंटरटेन करती है, यही बात मायने रखती है. स्टार कास्ट बहुत बड़ी है और हर कोई अपना काम बखूबी करता है. #अक्षय कुमार स्पष्ट रूप से सबसे अलग हैं - उनकी कॉमिक टाइमिंग ने जान डाल दी है. रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अपने हमेशा की तरह आकर्षक हैं और अच्छी तरह से चमकते हैं. लीड महिला कलाकारों ने अच्छा काम किया है.
एक और यूजर ने लिखा, '' तरुण मनसुखानी ने इस फ्रैंचाइज़ को मर्डर मिस्ट्री के एक चतुर मोड़ के साथ फिर से जीवंत किया है, जो आजमाए हुए और परखे हुए स्लैपस्टिक कॉमेडी पर आधारित है। फिल्म अपनी शैली के प्रति वफादार है - जोरदार, अव्यवस्थित और बेबाक रूप से भारी.
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 के निर्माताओं ने अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ फिल्म को रिलीज किया है. अब दर्शक अपने मुताबिक हाउसफुल 5ए , हाउसफुल 5बी , या दोनों में से किसी को अपना क्लाइमैक्स बना सकते हैं.
आपको बता दें कि हाउसफुल 5, साल 2010 में रिलीज हुई हाउसफुल का पांचवा पार्ट है. जो कि जबरदस्त हिट रही थी. इसके बाद उसके तीन और पार्ट्स रिलीज, जो लोगों को काफी पसंद आए है. वहीं, फिल्म में डिनो मोरिया, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, चित्रांगदा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से