Advertisement

Hansal Mehta ने 17 साल लिव-इन के बाद Safeena Husain से की शादी, चार बच्चों के पिता हैं फिल्ममेकर

Hansal Mehta ने अपनी पत्नी Safeena Husain के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.

Latest News
Hansal Mehta ने 17 साल लिव-इन के बाद Safeena Husain से की शादी, चार बच्चों के पिता हैं फिल्ममेकर

हंसल मेहता, सफीना हुसैन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने 54 की उम्र में अपनी लिव-इन पार्टनर से शादी कर ली है. हंसल ने इसे लेकर एक बेहद रोमांटिक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो सफीना हुसैन (Safeena Husain) के साथ बीते 17 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. इस पोस्ट में दोनों (Hansal Mehta Marries Safeena Husain) की शादी की तस्वीरें भी हैं जिन्हें देखकर जाहिर है कि उन्होंने बेहद सिंपल ढ़ंग से करीबियों के बीच एक-दूसरे का साथ देने का वादा कर लिया है.

रोमांटिक अंदाज में आए नजर

हंसल मेहता ने अपनी शादी की तस्वीरों इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटोज में वो अपनी पत्नी सफीना के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं. सफीना और हंसल की शादी बेहद सिंपल ढ़ंग से हुई है. दोनों ने कागजों पर दस्तखत करते हुए एक-दूसरे से साथ निभाने का वादा किया है.

अपनी शादी के दौरान हंसल ने भूरे रंग का ब्लेजर और सफेद टीशर्ट पहनी हुई थी और सफीना गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही थीं. दोनों ने बेहद कम और करीबी लोगों को बीच शादी की है. शादी के दौरान दोनों ने फोटोशूट भी करवाया है. वहीं, दोनों के हंसते- मुस्कुराते चेहरों पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)

 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut की फिल्म 'धाकड़' पर Payal Rohatgi ने मारा ताना, बोलीं- कर्मों का फल है

ये भी पढ़ें- Salman Khan और Ayush Sharma के रिश्ते में आई दरार, 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' से बाहर हुए जीजा

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हंसल ने कैप्शन में लिखा- 'तो 17 साल बाद दो लोगों ने अपने बेटों को बड़े होते देखा और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सब पर चीजों पर हावी हो जाता है और ऐसा ही हुआ है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement