Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

Dharmendra के अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है पापा की हालत

Dharmendra की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर उनके बेटे Bobby Deol ने सच्चाई बताई है जिसके बाद झूठी खबरों पर लगाम लग गई है.

Latest News
Dharmendra के अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है पापा की हालत

Dharmendra, Bobby Deol: बॉबी देओल ने दी पापा की हेल्थ अपडेट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी सेहत अचानक बिगड़ने की अफवाहें फैली थीं. वहीं, कईयों ने तो ऐसा दावा भी कर डाला था कि धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती (Dharmendra Hospitalised Rumors) हो गए हैं. हालांकि, इन अफवाहों की देओल परिवार ने कोई पुष्टि नहीं की थी. वहीं, हाल ही में धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि आखिर सच्चाई क्या है इसके अलावा उन्होंने पापा की हेल्थ अपडेट भी साझा की है.

बॉबी देओल इन दिनों 'आश्रम 3' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस सुपरहिट सीरीज में 'बाबा निराला' (Baba Nirala) के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपने पापा की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो बॉबी देओल ने धर्मेंद्र की सेहत बिगड़ने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पिता और एक्टर धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं.

ये भी पढ़ें- Dilip Kumar के निधन के बाद एकांतवास में पहुंचीं सायरा बानो, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता

 

 

बॉबी देओल ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा- 'वो बिल्कुल ठीक हैं, घर पर हैं. आपके प्यार और स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद'. बॉबी देओल के इस बयान से जाहिर है कि धर्मेंद्र को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं.

ये भी पढ़ें- जब इस टॉप एक्ट्रेस से शादी करने वाले थे Jitendra, नशे में धुत्त होकर सुपरस्टार बॉयफ्रेंड ने तुड़वाया रिश्ता

बता दें कि पिछले महीने ही धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई थी. वो फिल्म अपने 2 की शूटिंग के वक्त वे घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, इसके बाद धर्म्रेंद ठीक होकर घर भी आ गए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement