Advertisement

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor लाइव वीडियो में हुए रोमांटिक, तरस रहे फैंस को मिली आलिया के Baby Bump की झलक

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक इंस्टाग्राम इंटरव्यू के दौरान फैंस से भी लाइव चैट (Instagram Live Chat) करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस दौरान फैंस प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया के क्यूट लुक्स पर फिदा होते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियो के दौरान दोनों के कुछ खास रोमांटिक लम्हे भी दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor लाइव वीडियो में हुए रोमांटिक, तरस रहे फैंस को मिली आलिया के Baby Bump की झलक

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनके पति रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. जब से आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है तब से रणबीर उनका खास ख्याल रखते दिखाई देते हैं. वो हर जगह आलिया के साथ नजर आते हैं. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर का एक बेहद प्यारा वीडियो (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Video) वायरल हो रहा है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि रणबीर, आलिया के लिए किस कदर प्रोटेक्टिव हैं. इस वीडियो में आलिया का क्यूट बेबी बंप (Alia Bhatt Baby Bump) भी देखने को मिल रहा है.

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt का रोमांटिक अंदाज

दरअसल, आलिया भट्ट के एक फैन पेज ने रणबीर-आलिा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया इंस्टाग्राम लाइव पर बात करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आलिया अपने फैंस से भी बातें करती नजर आ रही हैं. वीडियो में आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है और प्रेग्नेंसी के कारण उनका बढ़ा वेट और क्यूट बेबी बंप भी वीडियो में दिखाई दे रहा है. वहीं, इस वीडियो में आलिया के पीछे से अचानक रणबीर भी आ जाते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा आलिया-रणबीर का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया के घर गूंजने वाली है जुड़वां बच्चों की किलकारी, स्टार कपल ने दिया हिंट!

 

 

इस वीडियो में आलिया और रणबीर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने ये लाइव चैट अपने गाने के रिलीज के मौके पर की थी. वीडियो में आलिया-रणबीर के कई क्यूट और रोमांटिक मोमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में रणबीर बयां कर रहे हैं कि बीवी आलिया के साथ फिल्म शूट करना उनके लिए कैसा अनुभव रहा था.

ये भी पढ़ें- Kesariya Song की लिरिक्स को लेकर किया जा रहा है ट्रोल, यूजर्स बोले - कैंसरिया तेरा...

बता दें कि जून 2022 में, आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान किया था. उन्होंने दो फोटोज साझा की थीं. पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर को कंप्यूटर पर अपने बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए देख सकते जा सकता है. अगली तस्वीर में शेर-शेरनी और उनका बच्चा दिखाई दे रहा था. इस ऐलान के बाद से फैंस को इंतजार है कि आलिया-रणबीर का पहला बच्चा इस दुनिया में कब आएगा और कितना क्यूट दिखेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement