Advertisement

Alia Bhatt शादी से पहले थीं प्रेग्नेंट? इस पोस्ट के बाद फैली अफवाह, जानिए पूरा मामला

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor की शादी के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा पोस्ट किया था जिसकी वजह से उसे बैन कर दिया गया था. वहीं, आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐलान किया तो उनका वो पोस्ट वायरल होता दिखाई दिया. इसके बाद इस यूजर को अनबैन किया गया तो उसने फिर से आलिया को लेकर पोस्ट शेयर किया है और पूरी सच्चाई बताई है.

Latest News
Alia Bhatt शादी से पहले थीं प्रेग्नेंट? इस पोस्ट के बाद फैली अफवाह, जानिए पूरा मामला

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी की ऐलान किया है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं, इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं जिसमें दावा किया गया था कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट (Alia Bhatt Pregnant) थीं. हैरानी की बात ये है कि ये पोस्ट आलिया की शादी के ठीक बाद ही किया गया था.

आलिया भट्ट की शादी के बाद reddit forum पर 18 अप्रैल को newbee_forfun एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट किया था कि आलिया के दोस्त या मेकअप आर्टिस्ट ने इस खबर को कंफर्म किया है कि वो शादी के पहले प्रेग्नेंट थीं. इस पोस्ट में लिखा था- 'सुना है कि मिस भट्ट प्रेग्नेंट हैं. सोर्स एक असिस्टेंट है जो कि फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है'.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande हुईं Oops Moment की शिकार, वीडियो देखकर ट्रोल करने लगे लोग

 

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

 

हालांकि, इस पोस्ट के बाद इस यूजर को बैन कर दिया गया था लेकिन फिर भी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल होता दिखाई दिया था. लोगों ने इस पर खूब नाराजगी भी जाहिर की थी. वहीं, जब आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो इस यूजर को अनबैन कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Nia Sharma ने Exclusive इंटरव्यू में की मन की बात, ट्रोल्स को दिया जवाब

 

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

 

अफवाहें फैलाने वाली इस यूजर ने अनबैन होने के बाद फिर से इसी मामले पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लिखा है- 'मुझे अनबैन कर दिया गया है. मुझे क्रेडिट देने के लिए शुक्रिया. निगेटिव कमेंट्स के लिए कोई बात नहीं उस वक्त ये लोगों को मेरी बात सच नहीं लग रही थी लेकिन मुझे पता है कि सोर्स एकदम सही था. अब मुझसे ज्यादा मत पूछिएगा जब कुछ सच में पता चलेगा तो मैं बता दूंगी'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement