Advertisement

Alia Bhatt की इस हमशक्ल ने उड़ाए लोगों के होश, फैंस बोले- 'आइला...आलिया'

Alia Bhatt की हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. वीडियो में वो हूबहू आलिया जैसी दिख रही हैं जिसको देख फैंस काफी हैरान हैं.

Alia Bhatt की इस हमशक्ल ने उड़ाए लोगों के होश, फैंस बोले- 'आइला...आलिया'

आलिया भट्ट की हमशक्ल देख हैरान रह जाएंगे आप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले महीने ही शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों शादी के बाद से ही अपने अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की हमशक्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो शाहरुख के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस लड़की शक्ल बिल्कुल आलिया से मिलती जुलती है. 

बता दें कि आलिया भट्ट जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम Celesti Bairagey है. वो असम की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेलेस्टी एक ब्लॉगर हैं. वायरल हो रहे वीडियो में आलिया की हमशक्ल यानी केलेस्टी गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में नजर आ रही है. 

इंस्टाग्राम पर सेलेस्टी बैरागी के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली इस लड़की ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने के लिए लिप-सिंक किया है. वीडियो में गुलाबी फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद साड़ी पहने लड़की ने 'कब तक चुप बैठे' के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया. उसने झुमकियां और बिंदी भी लगाई है. सेलेस्टी ने आलिया भट्ट के 'गंगूबाई काठियावाड़ी' लुक को रीक्रिएट किया है. लोग सेलेस्टी का ये वीडियो देखकर हैरान हैं पर उन्हें ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है. 

इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'दूसरी आलिया भट्ट'. दूसरे ने लिखा- 'कसम से मैं तो कंफ्यूज हो गई तुम सेलेस्टी हो या आलिया.' 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement