Advertisement

Akshay Kumar-Manushi Chhillar का रोमांस देखकर ट्विंकल खन्ना को आया गुस्सा? जानें क्यों फैल रही ऐसी बातें

फिल्म 'पृथ्वीराज' के प्रमोशन के दौरान Akshay Kumar और Manushi Chhillar की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest News
Akshay Kumar-Manushi Chhillar का रोमांस देखकर ट्विंकल खन्ना को आया गुस्सा? जानें क्यों फैल रही ऐसी बातें

अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, ट्विंकल खन्ना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए हैं. इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) दिखाई दे रही हैं. वहीं, हाल ही में एक प्रमोशन के दौरान अक्षय, मानुषी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में पेश आते दिखाई दिए थे. जहां एक तरफ दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री फैंस को भा रही है. वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों को ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की याद आ गई है और उनका कहना है कि ट्विंकल को जरूर गुस्सा आया होगा.

इस वीडियो को देखकर परेशान हुए लोग

दरअसल, बीते दिनों अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अपनी फिल्म 'पृथ्वीराज' का प्रमोशन करने एक इवेंट पर पहुंचे थे. इस इवेंट पर दोनों स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए. जहां एक तरफ मानुषी ने यलो रंग का बिकिनी टॉप और लहंगे पहने दिखाई दीं और वहीं, अक्षय ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए. दोनों ने इस दौरान दोनों ने पपराजी के सामने जमकर पोज दिए.

वहीं, इसके बाद अक्षय अपने घुटनों पर बैठ गए और मानुषी का हाथ थामकर उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखते नजर आए. वहीं, अक्षय को ऐसा करते देख पहले को मानुषी शर्म से लाल हो गईं लेकिन फिर अक्षय के ही अंदाज में पोज देती दिखाई दीं. वहीं, दोनों का ये वीडियो देखकर कई लोग कयास लगाते दिखाई दिए कि इसे देखकर अक्षय की पत्नी ट्विंकल को गुस्सा आ जाएगा.

 

 

ये भी पढ़ें- 'जो जीता वही सिकंदर' से क्यों निकाले गए थे Akshay Kumar? डायरेक्टर ने बताई वजह  

ये भी पढ़ें- Prithviraj Release से पहले 'गुर्जरों' की बड़ी मांग, कर दिया बड़ा दावा

बता दें कि मानुषी छिल्लर, फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वो अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किए जाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपनी पहली फिल्म को हिट करने के लिए पूरी ताकत लगा देना चाहती हैं. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अक्षय सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में दिखाई देंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement