Advertisement

Prithviraj नहीं हो पाएगी रिलीज! न्यूज एंकर ने Akshay Kumar को क्यों दे डाली धमकी?

Akshay Kumar की फिल्म Prithviraj के टाइटल को लेकर कई लोग जबरदस्त नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Prithviraj नहीं हो पाएगी रिलीज! न्यूज एंकर ने Akshay Kumar को क्यों दे डाली धमकी?

फिल्म पृथ्वीराज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज को लिए तैयार हैं. इन सबके बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) सुर्खियों में आ गई है. ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इससे पहले ही ये विवादों में फंस गई है. हाल ही में एक न्यूज एंकर ने 'पृथ्वीराज' के मेकर्स को तगड़ी धमकी दे डाली है. ये विवाद फिल्म के टाइटल को लेकर खड़ा हुआ है जो फिल्म को बैन करने की मांग तक पहुंच गया है.

क्या है मामला?

अक्षय कुमार की ये फिल्म में 3 जून को रिलीज होने वाली है. वहीं, कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विट में लिखा था- 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. #YRF50 के साथ अपने नजदीकी थिएटर में 3 जून को सम्राट #पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं'. वहीं, अक्षय के इस ट्वीट पर एक न्यूज चैनल के एंकर ने धमकी दे डाली है. उन्होंने कह दिया है कि मेकर्स को फिल्म के टाइटल में 'सम्राट' लगाना चाहिए. उनहा कहना है कि अगर टाइटल में ये बदलाव नहीं किए गए तो ये फिल्म रिलीज करने नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar की फिल्म 'Prithviraj' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मानुषी ने पहली बार में ही किया इंप्रेस

डायरेक्टर ने दिया था जवाब

इसके अलावा फिल्म को लेकर करणी सेना भी जबरदस्त विरोध करती दिखाई दे रही है. इस पूरे मामले पर ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि 'विरोध करने का हक सभी को लेकिन कानून में रहकर. जहां तक सम्राट टाइटल की बात है तो मशहूर किताब Prithviraj Raso में एक बार भी इस टाइटल का जिक्र नहीं किया गया है. इसके अलावा दो और ऐतिहासिक किताबों में सिर्फ पृथ्वीराज चौहान नाम लिखा है'.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar के बॉलीवुड में 30 साल पूरे, फैंस को मिला ये खास सरप्राइज

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement