Advertisement

Cannes 2022: Aishwarya Rai को मिले प्लास्टिक ब्यूटी वाले ताने, फेक एक्सेंट का भी उड़ा मजाक

कान्स में एक्ट्रेस Aishwarya Rai के लुक ने एक तरफ जहां कई लोगों को अपना दीवाना बनाया तो कुछ को उनका लुक रास नहीं आया. लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे.

Cannes 2022: Aishwarya Rai को मिले प्लास्टिक ब्यूटी वाले ताने, फेक एक्सेंट का भी उड़ा मजाक

ऐश्वर्या राय को मिले प्लास्टिक ब्यूटी वाले ताने

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कर्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा रहा. सबकी नजरें खास तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के लुक पर थीं. पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या के तो लाखों दीवाने हैं. लोग रेड कार्पेट पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे. हालांकि ऐश्वर्या अपने लुक को लेकर और फेक एक्सेंट को लेकर ट्रोल भी हो गईं. यूजर उन्हें 'प्लास्टिक ब्यूटी' (Plastic Beauty) तो कभी 'आर्टिफिशयल ब्यूटी' (Artificial Beauty) कहकर उनपर कमेंट कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या पहले जैसी खूबसूरत अब कहां हैं. 

ऐश्वर्या राय

लुक्स की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहले दिन इटैलियन लग्जरी ब्रैंड Dolce & Gabbana का बॉल गाउन पहना था. इस गाउन में 3D फ्लॉवर्स का इस्तेमाल किया गया था. ये ऐश्वर्या के पिछले कुछ लुक से काफी अलग था. इस आउटफिट के लिए ऐश्वर्या ने न्यूड मेकअप चुना, जो कि उनपर एकदम परफेक्ट नजर आ रहा था. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का ये लुक रास नहीं आया और वो ट्रोल हो गईं. लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा ऐश्वर्या ने 'लिप जॉब' (Lip Job) कराई है. उनके बढ़े वजन को देखकर भी लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं. 

ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस अपने दूसरे दिन के लुक को लेकर भी ट्रोल हो गईं. दूसरे दिन ऐश्वर्या ने गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था. काफी लोगों को उनका ये गाउन काफी पसंद आया पर कुछ लोग उनके इस लुक को देख तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हें आर्टिफिशयल ब्यूटी कह रहा तो किसी को उनका आउटफिट रास नहीं आ रहा. लोग कमेंट कर लिख रहे, 'लगता है फिलर और बोटोक्स ट्रीटमेंट गलत हो गया है.' लोग उन्हें 'प्लास्टिक ब्यूटी' तक कह रहे हैं. 

ऐश्वर्या राय

इसके अलावा फेस्टिवल के पहले दिन पिंक कलर के आउटफिट को लेकर भी एक्ट्रेस को कई निगेटिव कमेंट झेलने पड़े. उन्होंने डबल कॉम्पेक्ट ड्रिल ब्लेजर और पैंट पहनी थी, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई, लेकिन ये लुक भी फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया. कुछ लोगों ने उन्हें बूढ़ी तक कह दिया. 

ये भी पढ़ें: Cannes 2022: फूलों वाली ड्रेस में सजीं Aishwarya Rai, पहली तस्वीरें देखकर दीवाने हुए फैंस

कुल मिलाकर बात साफ है कि ट्रोल्स को उनका लुक बिल्कुल पसंद नही आया.उनका मानना है कि एक्ट्रेस की अब उम्र दिखने लगी है. कुछ ट्रोल्स ये भी कह रहे हैं कि 48 साल की ऐश्वर्या ने जवान दिखने के लिए कुछ ज्यादा ही बोटोक्स ट्रीटमेंट ले लिया है जिसका असर उलटा हो गया है और अब वो जवान नहीं बल्कि बूढ़ी दिखने लगी हैं. बता दें कि ऐश्वर्या करीब 20 सालों से कान्स फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement