Advertisement

Karan Johar को आया गुस्सा, चिल्लाते हुए कॉफी मग को तोड़ा, जानिए क्या है पूरा माजरा

Karan Johar ने हाल ही में अपना 50 बर्थडे सेलिब्रेट किया है. हालांकि इसके बाद उनके एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.

Karan Johar को आया गुस्सा, चिल्लाते हुए कॉफी मग को तोड़ा, जानिए क्या है पूरा माजरा

करण जौहर को आया गुस्सा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपना 50 बर्थडे सेलिब्रेट किया है. यशराज स्टूडियो (Yashraj Studios) में हुई इस ग्रैंड पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड मौजूद था. इस पार्टी की फोटोज और वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी बीच करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसे देख सब हैरान हैं. इस वीडियो में करण ऐसे रूप में नजर आ रहे हैं जैसे वो पहले कभी नहीं दिखे. वो किसी पर गुस्सा करते हुए, चिल्लाते हुए और तो और कॉफी का मग तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो को करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. फैंन करण का ये रूप देखकर काफी शॉक्ड हैं. 

दरअसल करण जौहर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फोन पर किसी से बात करते नजर आ रहे हैं. वो पूछ रहे हैं कि मेरी फेवरेट कॉफी कहां है. जिस पर उधर से कोई बोलता है कि फेवरेट कॉफी स्ट्राइक पर है. ये जानने के बाद करण गुस्से से लाल हो जाते हैं. वो मेकअप डेस्क पर रखे अपने कॉफी मग को उठाते हैं और उसे फेंक देते हैं. करण चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'लाइफ अपडेट- मुझे नहीं पता कि मैं अपनी कांस्टेंट , मेरी फेवरेट कॉफी के बिना कितने समय तक जिंदा रह पाऊंगा. अभी भी यकीन नहीं हो रहा.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इतना ही नहीं करण तकिया को फाड़ते हुए और ड्रिंक्स फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वैनिटी वैन से बाहर खड़ा उनका बॉडीगार्ड भी घबरा जाता है. इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. लोग परेशान हो गए हैं कि आखिर करण इस रूप में कैसे आ गए. यूजर्स वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Karan Johar की पार्टी के बाद ऐसी हो गई ट्विंकल खन्ना की हालत, बोलीं- बैन करो मुफ्त की दारू

हालांकि परेशान होने की बात नहीं है. करण का ये गुस्सा असली नहीं बल्कि वो एक्टिंग कर रहे हैं. इस वीडियो का संबंध उनके शो कॉफी विद करण (koffee with karan) से है, जिसका सातवां सीजन जल्द आने वाले है. 

ये भी पढ़ें: Koffee with Karan 7 की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement