बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | May 26, 2025, 03:21 PM IST
1.Priyanka Chopra

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी बड़ा नाम हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका एक भारतीय फिल्म के लिए करीब ₹30 से ₹40 करोड़ तक चार्ज कर रही हैं. वे न केवल सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं, बल्कि उनकी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखती है.
2.4 साल से बॉलीवुड से दूर है ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है जो पिछले 4 सालों से बॉलीवुड से दूर हैं फिर भी वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री है. 43 साल की ये एक्ट्रेस एक बेटी की मां हैं, जिन्होंने अपनी पिछली सीरीज के लिए 41 करोड़ रुपये और अपनी आने वाली फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली है. हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की.
3.प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड के साथ ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनके इंस्टा पर 92.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
4.इंस्टा पर हैं इतने फॉलोवर्स

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टा पर 92.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो पर्पल पेबल पिक्चर्स नामक के एक प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर हैं. इसी के साथ वो सालों से हॉलीवुड में एक्टिव हैं.
5.प्रियंका चोपड़ा के आगामी प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट इन दिनों काफी चर्चा में है. साल 2025 में वे फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं. आने वाले समय में फैंस उन्हें 'जजमेंट डे' और दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में देखेंगे. 'वाराणसी' साल 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से