Advertisement

Sushant Singh Rajput और Rhea Chakraborty की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, जानें कौन निभाएगा दिवंगत एक्टर का किरदार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के पांच साल बाद डायरेक्टर रूमी जाफरी ने मीडिया से बात करते हुए एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है.

ज्योति वर्मा | Jun 17, 2025, 05:38 PM IST

1.Film On sushant singh Rajput

Film On sushant singh Rajput
1

दरअसल, डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की लव स्टोरी अनाउंस की है. फिलहाल वह इस फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म को किन एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा, इसपर भी चीजें सामने आई हैं. 

Advertisement

2.Rumi Jaffery talk About Sushant singh Rajput

Rumi Jaffery talk About Sushant singh Rajput
2

123 तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूमी जाफरी ने हाल ही में मीडिया से बात की है. उन्होंने बात करते हुए कहा, '' मैं अभी भी सुशांत को अपने आस पास फील कर सकता हूं. वह उत्साह से भरे हुए थे. वो बहुत बेचैन आत्मा थे. वह एक मिनट भी शांत नहीं बैठ पाता था. मैंने हमेशा उन्हें चलते फिरते और बात करते हुए देखा है और उनके साथ रहते हुए ही थक जाता था और उनकी गर्लफ्रेंड रिया भी हमेशा उनके साथ रहती थी और उन्हें हमेशा शांत करने की कोशिश करती थी.

3.Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty Love Story

Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty Love Story
3

डायरेक्टर रूमी ने फिल्म को लेकर बताया कि, '' यह प्लान मेरे दिमाग में तब से था जब सुशांत हमारे साथ थे. रिया के लिए उसका प्यार कोई साधारण बात नहीं थी. वो उसके लिए अपनी जान दे सकती थी. 

4.Vedang Raina to play Sushant Singh Rajput

Vedang Raina to play Sushant Singh Rajput
4

स्टारकास्ट को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक रूमी जाफरी सुशांत सिंह के किरदार के लिए वेदांग रैना को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर उन्होंने ऑफिशियल तौर पर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की है. साथ ही रिया चक्रवर्ती का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभाएगी इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है. 

5.Rhea Chakraborty Arrested After Sushant Singh Death

Rhea Chakraborty Arrested After Sushant Singh Death
5

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे थे.जिसके कारण उन्हें एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था. एक्ट्रेस के खिलाफ कोई सबूत न मिलने के कारण उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी. हालांकि इसके बाद उनके करियर पर गहरा असर पड़ा था और लगातार उन्हें ट्रोल भी किया था. वहीं, आज भी वह फिल्मों से दूर चल रही हैं और वह रोडीज जैसे शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement