बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jun 02, 2025, 05:00 PM IST
1.Preity Zinta, Salman Khan

प्रीति जिंटा की टीम आईपीएल 2025 के फिनाले में पहुंच गई है. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल के फिनाले में जगह बनाई है. पंजाब किंग्स का आरसीबी के साथ फाइनल खेलेगी, जो कि 3 जून को होने वाला है. इस बीच सलमान खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि प्रीटि जिंटा की आईपीएल टीम से जुड़ा है. इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोग भी मजेदार ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं.
2.Salman Khan Old tweet Getting Viral On Preity Zinta Win

दरअसल, सलमान खान का यह ट्वीट साल 2014 का है. इसमें सलमान खान ने लिखा है, ' जिंटा की टीम जीत गई क्या. यह ट्वीट प्रीति जिंटा के IPL 2025 के फिनाले में पहुंचने के 11 साल बाद फिर से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग मजेदार ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं.
Zinta's team won kya ?
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 28, 2014
3.सिकंदर

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बजट 200 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 185 करोड़ कमाए थे. ये फिल्म लोगों के दिलों पर खरी नहीं उतरी और ये फ्लॉप हो गई.
4.Punjab Kings win Against Mumbai Indians

बता दें कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश से मैच देरी से शुरू हुआ था. क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने छह गेंद रहते हुए 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. पंजाब किंग्स के कैप्टन ने एक शानदार पारी खेली और उन्होंने 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए. नेहल वढेरा ने अच्छी साझेदारी की और गेम को पलटने में मदद की. इस जीत के साथ ही वे अपने दूसरे आईपीएल फाइनल में पहुंच गए हैं, जो कि 2014 के बाद दूसरी बार है. जहां उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों टीमें 3 जून को होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में है.
5.Preity Zinta Team Never Won IPL

प्रीति जिंटा की सह-स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी कभी भी आईपीएल नहीं जीत पाई है. लेकिन एक्ट्रेस लगातार अपनी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. वहीं, 3 जून को देखना कापी दिलचस्प होगा कि ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स में से कौन इस बार ट्रॉफी अपने नाम करता है. क्योंकि जो भी टीम जीतेगी, उसके लिए यह पहली आईपीएल जीत होगी.