बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 13, 2025, 08:16 AM IST
1.रेखा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए रही चर्चा में

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा सिर्फ अपनी एक्टिंग और फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में ही हैं.उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की और वह जल्द ही बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गई. हालांकि उनकी लव लाइफ आज भी लोगों के लिए चर्चा का विषय रहती है.अक्सर ही उनके और अमिताभ बच्चन के प्यार के किस्से वायरल होते रहते हैं. कथित तौर पर अमिताभ और रेखा ने एक दूसरे को डेट किया है. हालांकि आज हम बात करेंगे कि रेखा अमिताभ बच्चन से पहले किसके प्यार में दीवानी थीं और किस कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था.
2.जितेंद्र के प्यार में दीवानी थीं रेखा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रेखा और जितेंद्र की. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद थी. दोनों ने मांग भरो सजना और एक ही भूल जैसी कई फिल्मों में काम किया. ऐसी अफवाह भी थी रेखा और जितेंद्र फिल्म की शूटिंग करते हुए एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. यासिर उस्मान की जीवनी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक रेखा जितेंद्र से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन उनका यह रिश्ता अचानक खत्म हो गया था.
3.जितेंद्र ने रेखा को कहा था टाइमपास

शिमला में फिल्म बेचारा की शूटिंग के दौरान रेखा और जितेंद्र का रिश्ता खत्म हो गया था. रेखा की जीवनी में कुछ सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक बार रेखा ने जितेंद्र को एक जूनियर आर्टिस्ट से बात करते हुए और रेखा को टाइमपास बताते हुए सुना था. इस बात को सुनकर रेखा को गहरा सदमा लगा था और वह अपने ड्रेसिंग रूम में घंटों तक रोती रहीं थी. रेखा जितेंद्र के इस कमेंट से बहुत आहत थीं और इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करके लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया.
4.रेखा ने बिजनेसमैन से रचाई थी शादी

रेखा का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा है.इन अफवाहों के बाद भी रेखा ने सिर्फ एक शख्स से शादी की थी. उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. हालांकि शादी के सात महीने बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद से रेखा ने दोबारा शादी नहीं की और वह अकेले ही अपनी लाइफ बिता रही हैं.