बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 11, 2025, 10:54 AM IST
1.रजा मुराद को लेकर उड़ी थी अफवाह

दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने हाल ही में खुद दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से जुड़ी एक लंबे समय से चली आ रही अफवाह को खारिज कर दिया. अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म सिटी में कपाड़िया के साथ उन्हें देखकर खन्ना ने थप्पड़ मार दिया था.
2.रजा मुराद ने राजेश खन्ना द्वारा थप्पड़ मारे जाने की अफवाह को बताया झूठा

पॉडकास्ट द फिल्मी चर्चा पर बातचीत के दौरान मुराद ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना कभी हुई ही नहीं थी. उन्होंने कहा, '' न तो मैं कभी डिंपल के साथ फिल्म सिटी गया, न ही ऐसी कोई स्थिति कभी बनी, और न ही डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना और मैं कभी एक साथ एक ही जगह पर रहे. हम काकाजी और डिंपल के साथ अलग-अलग शूटिंग करते थे. इस बेबुनियाद अफवाह में 1 प्रतिशत भी सच्चाई नहीं थी. यह 100 प्रतिशत झूठ था.
3.खबर छापने वाले पत्रकार पर बोले रजा

मुराद ने आगे बताया कि यह अफवाह उर्वशी नाम की एक फिल्म अखबार में छपे एक आर्टिकल से फैली थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह और कपाड़िया एक साथ फिल्म सिटी पहुंचे थे, जिसके बाद राजेश खन्ना से उनकी बहस हो गई थी. उन्होंने इस अफवाह को सीधे तौर पर मनगढ़ंत बताया है. एक्टर ने उस पत्रकार से मुलाकात पर भी बात की. उन्होंने कहा, '' मैंने उनसे इस बारे में कोई जिक्र तक नहीं किया. मैं उनसे वैसे ही मिला जैसे मैं हमेशा मिलता था. क्योंकि जब आप किसी की पार्टी में होते हैं, तो आपको उसे खराब करने का कोई हक नहीं है.
रजा मुराद ने आगे कहा, '' मुमकिन था कि मैं उनसे बहस या हाथापाई भी कर लेता, क्योंकि उन्होंने मुझ पर इतना संगीन आरोप लगाया था. लेकिन यह किसी और की पार्टी थी, इसलिए वहां कोई कड़वाहट या बदतमीजी नहीं होनी चाहिए थी. इसलिए मैं बिल्कुल सामान्य रहा.
4.रजा मुराद ने इन फिल्मों में डिंपल और राजेश खन्ना संग की ये फिल्में

बता दें कि मुराद और कपाड़िया ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. दोनों ने 1986 की जांबाज, आग का गोला, और गुनाह में साथ काम किया है. इसके अलावा मुराद ने राजेश खन्ना के साथ हराम, रियासत जैसी फिल्मों में काम किया है.
5.राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया शादी

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया को लेकर बात करें तो उन्होंने 1973 में शादी की थी. कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म बॉबी की रिलीज से कुछ समय पहले ही खन्ना से शादी की थी. हालांकि कपल 1984 में अलग रहने लगे थे. लेकिन दोनों कानूनी रूप से विवाहित थे. कपल की दो बेटी हैं जिसमें से एक का नाम ट्विंकल खन्ना और दूसरे का नाम रिंकी खन्ना है. राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था.