बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Mar 15, 2025, 10:41 AM IST
1.Dhoom 4

रणबीर कपूर धूम 4 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. फिल्म में रणबीर के अलावा दो एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.
2.Animal Park

फिल्म एनिमल 2023 की बहुत बड़ी हिट रही थी. वहीं, इसके सीक्वल पार्ट का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है. जहां एनिमल ने 900 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, एनिमल पार्क के 1000 करोड़ से ऊपर के कलेक्शन की पूरी उम्मीद है.
3.Ranbir Kapoor in Brahmastra 2

रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद पार्ट 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इसके सीक्वल पार्ट से पूरी उम्मीद है कि यह 1000 करोड़ के पार कलेक्शन करेगी.
4.Love And War

रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे. यह 2026 में रिलीज हो सकती है.
5.रामायण स्टार कास्ट

रामायण को लेकर बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 को. इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं.