Advertisement

'वो बेटी नहीं है', Aishwarya Rai के लिए जब Jaya Bachchan ने कह दी थी ये बात,जानें कैसा है सास-बहू का रिश्ता

ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) को लेकर एक बार जया बच्चन ने एक हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने बताया था कि एक्ट्रेस उनकी बेटी नहीं है.

ज्योति वर्मा | Jul 08, 2025, 11:03 AM IST

1.ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर उड़ी थी तलाक की अफवाह

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर उड़ी थी तलाक की अफवाह
1

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहें शुरू हो गई थीं, क्योंकि एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों से अलग-थलग शादी में नजर आईं थी. जिसके बाद अफवाहें फैलने लगीं कि एक्ट्रेस का ससुराल वालों के साथ रिश्ता खराब हो गया है. हालांकि अभिषेक ने हाल ही में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. इस बीच जया बच्चन का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऐश्वर्या और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं.

Advertisement

2.जया बच्चन ने ऐश्वर्या पर दिया था बड़ा बयान

जया बच्चन ने ऐश्वर्या पर दिया था बड़ा बयान
2

दरअसल, एक पुराने वीडियो में जया बच्चन कहते हुए नजर आती हैं कि ऐश्वर्या घर की बेटी नहीं बहू मानती हैं. इस इंटरव्यू में जया बच्चन बहू और बेटी के बीच के अंतर के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. जया बच्चन से जब होस्ट ने पूछा कि क्या वह अपनी बहू ऐश्वर्या के साथ स्ट्रिक्ट हैं. तो इसपर जया ने कहा, '' ऐश्वर्या राय उनकी बेटी नहीं बल्कि बहू हैं. इसलिए वह उनके साथ इतनी सख्त नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि ऐश्वर्या की मां उनके साथ सख्त रही होंगी.

3.जया ने बहू और बेटी में बताया अंतर

जया ने बहू और बेटी में बताया अंतर
3

जया ने आगे जवाब दिया, '' एक बेटी और बहू के बीच अंतर होता है, आप जानते हैं. मेरा मतलब है, मुझे नहीं पता कि क्यों, लेकिन आपको ऐसा लगता कि आपको अपने पेरेंट्स का सम्मान करने की जरूरत नहीं है. एक बेटी के रूप में, आप अपने पेरेंट्स को हल्के में लेती हैं. अपने ससुराल वालों के साथ, आप ऐसा नहीं कर सकती हैं.

4.ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं अमिताभ

ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं अमिताभ
4

वहीं, जया ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर भी खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या को अपनी बहू नहीं मानते हैं. दरअसल, जया ने कॉफी विद करण में कहा था कि जब श्वेता बच्चन की शादी हो गई और वो घर छोड़कर चली गईं तो अमिताभ की जिंदगी में एक खालीपन सा आ गया. उन्हें एक बेटी की चाहत थी और ऐश्वर्या के घर आने के बाद वो खालीपन पूरा हो गया. 

5.अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
5

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी और कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement