बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 12, 2025, 09:54 AM IST
1.अमिताभ-रेखा का अफेयर

रेखा और अमिताभ बच्चन के लिंकअप की खबरें 70 और 80 के दशक के दौरान सामने आई थी. दोनों सालों बाद भी चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि उस दौरान दोनों ही अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी बनाए रहे हैं. लेकिन इंडस्ट्री के कई लोगों ने दोनों के रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं और बताया कि कैसे दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे और रेखा अमिताभ को बहुत चाहती थीं. रेखा ने अपनी बायोग्राफी में भी इस बात का जिक्र किया है, जिसे यासिर उस्मान ने लिखा है. वहीं, आज हम एक ऐसे ही किस्से के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि रेखा और अमिताभ से जुड़ा है.
2.ईरानी एक्ट्रेस संग अमिताभ की नजदीकी देख रो पड़ीं थी रेखा

दरअसल, यह किस्सा फिल्म लावारिस के सेट का है. जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म के सेट पर रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच एक ईरानी एक्ट्रेस के साथ गहरी दोस्ती के कारण कथित तौर पर बहस हो गई थी. रेखा की ऑटोबायोग्राफी बुक में प्रकाश मेहरा के हवाले से लिखा गया है कि उन्होंने लावारिस के सेट पर हुई एक घटना को याद किया है. जहां एक बार रेखा और अमिताभ के बीच एक ईरानी एक्ट्रेस के साथ उनकी गहरी दोस्ती के कारण तीखी बहस हो गई थी. मेहरा ने कहा, '' यह नटराज स्टूडियो में मेरे सेट पर हुआ था. उनके (रेखा) और अमिताभ के बीच तीखी बहस हुई और वो रोईं. मैंने उन्हें फोन किया और शांत रहने को कहा. नेल्ली यह सारा ड्रामा खत्म हो गया है.
3.अमिताभ ने मारा था रेखा को थप्पड़

यह घटना उस समय खूब वायरल हुई और स्टारडस्ट मैगजीन ने खबर दी कि अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें थप्पड़ और मारपीट भी शामिल थी. किताब में गॉसिप मैगजीन के लेख का भी जिक्र किया है और इसको लेकर लिखा, '' स्टारडस्ट ने तो यहां तक लिख दिया कि थप्पड़ और मारपीट की घटना हुई थी. नेल्ली को लेकर हुआ यह ड्रामा सिलसिला के लिए लगभग बहुत खराब साबित हुआ.दुखी और अपमानित रेखा ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया और तुरंत साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया. यश चोपड़ा के पास अब एक हीरो और एक फिल्म थी, लेकिन उसके अलावा कुछ नहीं.
4.रेखा ने छोड़ दी थी सिलसिला

लावारिस के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुए इस विवाद के बाद, रेखा ने यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला छोड़ दी थी. अमिताभ के फिल्म का हिस्सा रहते हुए यश चोपड़ा ने एक अहम लीड की तलाश शुरू कर दी. उन्होंने दूसरी औरत के किरदार के लिए पद्मिनी कोल्हापुरी और पत्नी के किरदार के लिए पूनम ढिल्लों पर विचार किया, जिसे बाद में जया बच्चन ने निभाया.
5.बड़ी मशक्कत से रेखा हुई थी सिलसिला के लिए राजी

हालांकि जब इनसे बात नहीं बनी तो यश चोपड़ा ने रेखा की जगह परवीन बॉबी और पत्नी के किरदार के लिए स्मिता पाटिल से संपर्क किया. लेकिन वे फिल्म के विजन से संतुष्ट नहीं थी. बताया जाता है कि रेखा अमिताभ और जया सभी को फिल्म में काम करने के लिए राजी होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
6.आखिरी बार सिलसिला फिल्म में दिखे थे रेखा और अमिताभ

सिलसिला रिलीज के बाद न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इस फिल्म के बाद अमिताभ और रेखा ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया. दोनों सिलसिला के बाद कभी साथ नजर नहीं आए.