बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 12, 2025, 10:52 AM IST
1.सैयारा

बॉलीवुड फिल्म सैयारा इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है. अहान पांडे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और ट्रेलर में उनकी शानदार एक्टिंग देखने को मिली है.लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं और फैंस को सैयारा से काफी उम्मीदें है. तो चलिए जानते हैं कि अहान पांडे आखिर और उनके पेरेंट्स के बारे में.
2.अहान पांडे और अनन्या पांडे है कजिन्स

अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर हैं. अहान के पिता चिक्की पांडे और मां डीन पांडे है. चिक्की पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के बड़े भाई हैं, जो कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे के पिता हैं.
3.अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे हैं बिजनेसमैन

चिक्की पांडे का असली नाम आलोक शरद पांडे हैं. अहान के पिता मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं. वह रंजीत देशमुख के साथ मिलकर अक्षरा फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स एंड लर्निंग नाम की एक संस्था चलाते हैं. वह इस संस्था के को-फाउंडर हैं. यह एक गैर लाभकारी संस्था है, जो वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है. अहान के पिता एक बिजनेसमैन होने के अलावा एक सोशल वर्कर भी हैं.
4.अहान पांडे की मां हैं राइटर

चिक्की पांडे की पत्नी डीन पांडे एक लाइफस्टाइल कोच और राइटर हैं. वह मशहूर हस्तियों के बीच काफी पॉपुलर हैं. डीन अपनी बेस्ट सेलिंग किताब आई एम नॉट स्ट्रेस्ड और शट अप एंड ट्रेन के लिए जानी जाती हैं. डीन ने सेलिब्रिटी क्लाइंट्स और सोशल मीडिया से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. अहान की एक बहन भी है, जिसका नाम अलाना पांडे है. जो कि यूट्यूब पर अपने ब्लॉग शेयर करती रहती हैं. वहीं, फिल्मी परिवार से होने के बाद भी अहान के पेरेंट्स लाइमलाइट से दूर रहते हैं.
5.अहान पांडे इन फिल्मों में कर चुके हैं असिस्टेंट डायरेक्टर का काम

वहीं, अहान पांडे को लेकर बात करें तो 23 दिसंबर 1997 को मुंबई के महाराष्ट्र में उनका जन्म हुआ. वह एक असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्टर हैं. उन्होंने सैयारा से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर साल 2016 की फिल्म फ्रीकी अली, द रेलवे मेन द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल में काम किया है.
6.फिल्म सैयारा इस दिन होगी रिलीज

वहीं, अब अहान सैयारा से बॉलीवुड में एक्टिंग से डेब्यू करने जा रहे हैं. बीते दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें अहान और अनीत की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.